मुंबई। मानसून की कमजोरी आर्थिक वृद्धि पर असर की चिंता और वैश्विक बाजारों में नरमी के रुख से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 129 अंक टूट गया। पिछले कारोबारी सत्र में 226 अंक की बढ़त हासिल करने वाला सेंसेक्स आज 129.21 अंक की गिरावट के साथ 17,489.14 अंक पर बंद हुआ।
इसी तरह, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 39.05 अंक नीचे 5,306.30 अंक पर टिका रहा। ब्रोकरों ने कहा कि मानसून की बारिश औसत से कम रहने से आर्थिक वृद्धि दर में तेजी लाने के सरकार के प्रयास प्रभावित हो सकते हैं जिससे चालू तिमाही में कंपनियों के कारोबार पर असर पड़ सकता है।
इन अटकलों से बाजार की धारणा कमजोर हुई। भारतीय मौसम विभाग ने आज कहा कि भारतीय कृषि की जीवन रेखा मानसून पूरे देश में सक्रिय है, लेकिन बारिश अब भी 23 प्रतिशत कम हुई है।
दूसरी ओर, यूरोपीय बाजारों के गिरावट के साथ खुलने से भी बाजार की धारणा कमजोर हुई। बिकवाली का दबाव वाहन कंपनियों पर अधिक देखा गया है जिससे सभी प्रमुख वाहन कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।
Share This Article
English summary
Sensex drops 129 pts on monsoon worries, मुनाफा वसूली से सेंसेक्स 129 अंक टूटा
The Sensex today soared 226 points riding on the back of capital goods, FMCG, auto and banking shares to close at four-month high of 17,618.35 amid strong global cues after Eurozone finance ministers agreed on a deal to nurse the ailing Spanish banks back to health. While the BSE benchmark index was under some pressure in early trade after Asian markets slumped on disappointing Chinese imports data, sentiments quickly changed after reports of EU leaders ratifying the Spanish deal started trickling in.
Story first published: Wednesday, July 11, 2012, 18:38 [IST]
Other articles published on
Jul 11, 2012