मुंबई। कंपनियों के तिमाही वित्तीय परिणाम बेहतर रहने की उम्मीद के बीच संस्थागत और खुदरा निवेशकों की चुनिंदा लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज शुरूआती कारोबार में करीब 79 अंक की तेजी के साथ खुला।
तीस शेयरों वाला बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स करीब 79.20 अंक या 0.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,471.18 अंक पर खुला। धातु, रीयल्टी तथा बैंकिंग खंड के शेयरों में तेजी देखी गयी।
इससे पहले, पिछले दो कारोबारी सत्रों में इसमें करीब 147 अंक की गिरावट दर्ज की गयी थी। इसी प्रकार, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 19.35 अंक या 0.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,294.50 अंक पर खुला।
कारोबारियों के अनुसार कंपनियों के तिमाही वित्तीय नतीजे बेहतर रहने की उम्मीद में संस्थागत और खुदरा निवेशकों ने लिवाली की जिसका असर बाजार पर पड़ा। इसके अलावा एशिया के अन्य बाजारों में मजबूत रूख से भी बाजार धारणा पर असर पड़ा।
Share This Article
English summary
Sensex gains 79 points in early trade, शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 79 अंक मजबूत
The BSE benchmark Sensex recovered by over 79 points in early trade today after two sessions of weakness on emergence of selective buying by funds and retail investors amid expectations of encouraging quarterly results. The 30-share barometer, which has lost nearly 147 points in the last two sessions, rose by 79.20 points, or 0.45 per cent, to 17,471.18 with metal, IT, realty and banking sector stocks trading leading the recovery.
Story first published: Tuesday, July 10, 2012, 10:50 [IST]
Other articles published on
Jul 10, 2012