मुंबई। एशियाई बाजारों में कमजोर रूख के बीच संस्थागत और खुदरा निवेशकों की बिकवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज करीब 108 अंक की गिरावट के साथ खुला। तीस शेयरों पर आधारित सैंसेक्स 107.99 अंक या 0.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,413.13 अंक पर खुला।
धातु, बिजली, पूंजीगत सामान तथा बैंक शेयरों में बिकवाली देखी गयी। पिछले शुक्रवार को सेंसेक्स 17.55 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था।
इसी प्रकार, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 32.25 अंक या 0.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,284.25 अंक पर खुला। कारोबारियों के अनुसार शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट के बाद एशियाई बाजारों में कमजोर रूख से घरेलू बाजार में निवेशकों की बिकवाली से बाजार में गिरावट दर्ज की गयी।
Share This Article
English summary
Sensex down 108 points in early trade, शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 108 अंक कमजोर खुला
The BSE benchmark Sensex fell by almost 108 points in early trade today as funds and retail investors indulged in selling amid a weakening trend on Asian bourses. The 30-share index, which had lost 17.55 points in the previous session, moved down by 107.99 points, or 0.61 per cent, to 17,413.13 with stocks of metal, power, capital goods and banking sectors under pressure.
Story first published: Monday, July 9, 2012, 11:55 [IST]
Other articles published on
Jul 9, 2012