मुंबई। वैश्विक शेयर बाजारों में नरमी और डालर के मुकाबले रुपया में गिरावट आने से आज स्थानीय शेयर बाजार टूट गए। धातु, बिजली और वाहन कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 129.14 अंक टूटकर 17,391.98 अंक पर बंद हुआ।
सेंसेक्स अमेरिका में रोजगार के कमजोर आंकड़े और चीन में मुद्रास्फीति में नरमी से वैश्विक अर्थव्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ने से सेंसेक्स नरमी के साथ खुला और कारोबार के दौरान दिन के निचले स्तर 17,343.55 अंक पर आ गया था।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 41.80 अंक की गिरावट के साथ 5,275.15 अंक पर बंद हुआ। ब्रोकरों ने कहा कि कम बारिश के चलते खाद्यान्न की किल्लत पैदा होने और कीमतें बढ़ने की आशंका ने निवेशकों यह उम्मीद घटा दी है कि रिजर्व बैंक 31 जुलाई को मौद्रिक नीति समीक्षा में ब्याज दर घटाएगा।
प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (पीएमईएसी) प्रमुख सी. रंगराजन के बयान ने भी बाजार की धारणा कमजोर कर दी। रंगराजन ने कहा है कि मुद्रास्फीति में नरमी नहीं आने से रिजर्व बैंक के लिए दर में कटौती करना मुश्किल होगा।
सेंसेक्स में शामिल 30 में से 27 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए जिनमें हीरो मोटोकार्प, टाटा स्टील, बजाज आटो और टाटा पावर प्रमुख रहीं।
Share This Article
English summary
Sensex at 1-wk low, falls 129 pts on weak Re, global cues, मजोर वैश्विक रुख से सेंसेक्स 129 अंक टूटा
Led by metal, power and auto shares, the Sensex today lost 129 points to end at 17,391.98 -- its lowest closing in over a week -- on fresh weakness in the rupee and poor global sentiment. Brokers also said worries over deficient rains fuelled speculation about scarcity of foodgrains and price rise, dashing hopes of investors who were expecting the RBI to cut interest rates in the July 31 monetary policy review meeting.
Story first published: Monday, July 9, 2012, 18:25 [IST]
Other articles published on
Jul 9, 2012