
इससे पिछले चार कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स 547 अंक चढ़ा था। कारोबार के दौरान यह 17,363.04 से 17,486.57 अंक के दायरे में घूमता रहा।
दोपहर तक बाजार सीमित दायरे में ही घूमते नजर आए। यूरोपीय बाजारों के कमजोरी पर खुलने से घरेलू बाजारों पर दबाव नजर आया। रुपये के 56 के स्तर के करीब पहुंचने से भी बाजार दिन के निचले स्तर तक लुढ़के।
यूरोपीय बाजारों में मजबूती लौटने के साथ घरेलू बाजारों में भी जोश आया। सेंसेक्स 56 अंक उछला और निफ्टी ने 5300 का अहम स्तर पार किया। उम्मीद से बेहतर मैन्यूफैक्चरिंग आंकड़ों की वजह से यूरोपीय बाजार करीब 1.5 फीसदी चढ़े।
बाजार जानकारों ने कहा कि बाजार का मूड ठंडा था क्योंकि मई माह में देश का निर्यात 4.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25.68 अरब डॉलर रह गया। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज और भेल सहित 16 शेयर चढ़े, जबकि आईटीसी, जिंदल स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर और टाटा मोटर्स सहित 13 कंपनियों के शेयरों में हानि दर्ज हुई।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में कोई बदलाव नहीं हुआ। वैश्विक बाजारों के बेहतर रुख का सकारात्मक असर यहां दिखाई नहीं दिया। इसके साथ ही निवेशकों ने एचएसबीसी के उस सर्वे को भी नजरअंदाज किया जिसमें कहा गया है कि जून में देश का विनिर्माण क्षेत्र आगे बढ़ा है।


Click it and Unblock the Notifications