मुंबई। बंबई शेयर बाजार में आज लगातार चौथे दिन तेजी का सिलसिला जारी रहा और शुरुआती कारोबार में 269 अंक की मजबूती के साथ खुला। सरकार द्वारा अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए आर्थिक सुधारों की घोषणा की उम्मीद में कोषों तथा खुदरा निवेशकों की लिवाली से बाजार में तेजी आई।
पिछले तीन सत्रों में 108 अंक चढ़ने वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबारमें 269.49 या 1.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,260.25 अंक पर पहुंच गया। बैंकिंग और पूंजीगत सामान सहित सभी वर्गों के शेयर बढ़त में कारोबार कर रहे थे।
इसी के अनुरूप नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 78.20 अंक या 1.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,227.35 अंक पर पहुंच गया।आपको बताते चले की आजकल बाजार के हालात ठीक है कल जहां अर्थव्यवस्था के नरमी से उबारने और गिरते रुपये को संभालने के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा उपाय किए जाने की उम्मीद में हुई लिवाली से शेयर बाजार में तेजी का रुख रहा था और बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 23 अंक सुधरकर बंद हुआ।
तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 23 अंक मजबूत होकर 16,990.76 अंक पर टिका वहीं पिछले दो कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स 86 अंक मजबूत हुआ। सेंसेक्स में शामिल 30 में से 15 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 7.25 अंक सुधरकर 5,149.15 अंक पर बंद हुआ था।
Share This Article
English summary
Sensex zooms 269 points in early trade, शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 269 अंक मजबूत खुला
Extending gains for the fourth day in a row, the BSE benchmark Sensex rose by hefty 269 points in early trade today on sustained buying by funds and retailers on hopes that the government will announce economic reforms to revive the economy. The Finance Ministry proposing a monetary limit for invoking the controversial General Anti-Tax Avoidance Rules (GAAR) in its draft guidelines issued late last night too buoyed the trading sentiments, traders said. The 30-share barometer, which had climbed by 108 points in the past three sessions, rose by another 269.49 points, or 1.58 per cent, to 17,260.25.
Story first published: Friday, June 29, 2012, 17:30 [IST]
Other articles published on
Jun 29, 2012