मुंबई। कर परिवर्जन रोधी सामान्य नियम गार पर स्थिति स्पष्ट होने और वैश्विक बाजारों में तेजी की धारणा से उत्साहित निवेशकों की जबरदस्त लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 439 अंक की छलांग लगाकर बंद हुआ। इस साल किसी एक दिन सेंसेक्स में यह सबसे बड़ा उछाल है।
कल देर रात्रि वित्त मंत्रालय द्वारा गार के दिशानिर्देश का मसौदा जारी किए जाने के बाद आज सेंसेक्स 144 अंक की बढ़त के साथ खुला। वैश्विक निवेश बैंक मार्गन स्टैनले द्वारा भारतीय बाजार पर अनुमान सुधारने से धारणा में और सुधार आया और विदेशी निवेश में तेजी आई। इससे बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 439.22 अंक चढ़कर 17,429.98 अंक पर टिका।
इससे पहले सेंसेक्स ने यह स्तर 19 अप्रैल को देखा था। आज से पहले, इस साल किसी एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त 6 जून को दर्ज की गई थी जब सेंसेक्स 434 अंक चढ़ा था।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 129.75 अंक सुधरकर 5,278.90 अंक पर बंद हुआ। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा वित्त मंत्रालय का प्रभार अपने हाथ में लेने के साथ ही पिछले चार दिन में सेंसेक्स करीब 550 अंक मजबूत हो चुका है। सेंसेक्स में शामिल 30 में से 29 कंपनियों के शेयर आज बढ़त लेकर बंद हुए।
Share This Article
English summary
Sensex soars over 400 points to 2-month high, सेंसेक्स ने लगाई 439 अंक की उंची छलांग
In its efforts to bring lasting peace in Assam, the Centre today held talks with ULFA and discussed the group's demands to find a permanent solution to the three-decade-old insurgency in the Northeastern state. Top government officials led by Union Home Secretary R K Singh held the dialogue with the six-member ULFA delegation, led by its 'chairman' Arabinda Rajkhowa, and discussed the outfit's 'charter of demands'.
Story first published: Monday, July 2, 2012, 11:05 [IST]
Other articles published on
Jul 2, 2012