
हालांकि रियल्टी, कैपिटल गुड्स, ऑयल एंड गैस, पावर और पीएसयू कंपनियों के शेयरों में खरीदारी के चलते बाजार बढ़त बनाने में कामयाब हुआ है। कच्चे तेल में आ रही गिरावट से बाजार को सहारा मिल रहा है। दिग्गजों के मुकाबले मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में ज्यादा तेजी नजर आ रही है।
शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 11 अंक की मामूली गिरावट के साथ 16,871के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 2 अंक लुढ़ककर 5,113 पर कारोबार कर रहा है।
गौर करने वाली बात है की कारोबारी हफ्ते के अपने पहले ही दिन अमेरिकी बाजारों में गिरावट दर्ज की गई। यूरोजोन के बढ़ते संकट के चलते अमेरिकी बाजारों में निराशा रही। डाउ जोंस 1 फीसदी गिरावट के साथ 12,503 के स्तर पर और एसऐंडपी 500 1.5 फीसदी की गिरावट के साथ 1,314 के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा एशियाई बाजारों में गिरावट देखने को मिल रही है। जापान का निक्केई 1 फीसदी तेज होकर 8,641 के स्तर पर और हैंगसेंग 18,891 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर ताईवान और शांघाई के बाजारों में भी गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है।
घरेलू बाजारों में टाटा पावर सेंसेक्स का टॉप गेनर है। कंपनी के शेयरों में करीब 1.5 फीसदी की तेजी है। गेल इंडिया, ओएनजीसी, बीएचईएल और टीसीएस के शेयरों में भी तेजी का रुख देखने को मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications