मुंबई। विदेशी संस्थागत निवेशकों तथा खुदरानिवेशकों की लिवाली से आज बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 144 अंक चढ़कर 17,000 अंक के स्तर के पार निकल गया।
वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने शनिवार को कहा था कि सरकार बाजार की स्थिति को सुधारने के लिए जल्द उपायों की घोषणा करेगी, जिससे बाजार की धारणा को बल मिला। पिछले सत्र में 60.05 अंक चढ़ने वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 60.06 अंक या 0.84 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,116.67 अंक पर पहुंच गया।
रीयल्टी और धातु कंपनियों के शेयर लाभ में कारोबार कर रहे थे। इसी के अनुरूप नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 34.20 अंक या 0.67 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,180.25 अंक पर पहुंच गया।
ब्रोकरों ने कहा कि बाजार में इस उम्मीद में तेजी आई है कि सरकार अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए कुछ उपायों की घोषणा करेगी। इसके अलावा रुपये में गिरावट पर अंकुश के लिए भी कदम उठाए जाने की उम्मीद है।
Share This Article
English summary
Sensex up 144 points in early trade,शुरुआती कारोबार में 144 अंक चढ़ा सेंसेक्स
The BSE benchmark Sensex gained over 144 points in early trade today to cross the 17,000 level on buying by funds and retailers after Finance Minister Pranab Mukherjee on Saturday said the government will announce measures to improve market conditions. The 30-share barometer, which had gained lost 60.05 points in the previous session, recovered by 144.16 points, or 0.84 per cent, to trade at 17,116.67 with all sectoral indices, led by realty and metal, trading in positive zone.
Story first published: Monday, June 25, 2012, 10:51 [IST]
Other articles published on
Jun 25, 2012