
पिछले तीन सत्रों में 326 अंक से अधिक चढ़ने वाला 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 60.05 अंक या 0.35 फीसद के नुकसान से 16,972.41 अंक पर आ गया। कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 223 अंक नीचे आ गया था। इसी के अनुरूप नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 18.95 अंक या 0.37 फीसद की गिरावट के साथ 5,146.05 अंक रह गया।
एक समय यह 5,094 अंक के निचले स्तर तक चला गया था। रुपये के गिरकर पहली बार 57 प्रति डालर के निचले स्तर तक उतरने के बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बढ़ गया। आर्थिक वृद्धि की चिंता में विदेशी कोशों ने जमकर बिकवाली की। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने कीमतों के मामले में साठगांठ करने को लेकर 11 सीमेंट कंपनियों पर कल 6,307 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था।
इससे सीमेंट कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई। मूडीज द्वारा दुनिया के 15 बड़े बैंकों की रेटिंग घटाने से बाजार का मूड और खराब हो गया। यूरो क्षेत्र रिण संकट को लेकर चिंता बढ़ने से वैश्विक स्तर पर भी कमजोरी का रुख था। रिलायंस इंडस्ट्रीज की कनाडाई भागीदार निक्को रिसोर्सेज के कम उत्पादन के अनुमान से कंपनी का शेयर 1.05 प्रतिशत के नुकसान के साथ 711.05 रुपये रह गया। इसी तरह सेंसेक्स में दूसरे सबसे ज्यादा भारांश रखने वाले शेयर इन्फोसिस में 0.69 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 2,475.10 रुपये का रह गया।
More From GoodReturns

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?



Click it and Unblock the Notifications