मुंबई। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बयान के बाद संस्थागत और खुदरा निवेशकों की निरंतर लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सूचकांक आज 72 अंक की बढ़त के साथ खुला। प्रधानमंत्री ने कल कहा था कि सरकार अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिये कड़े निर्णय लेने को प्रतिबद्ध है।
तीस शेयरों वाला सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में 72.21 अंक या 0.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 16,932.01 अंक पर खुला। सेंसेक्स कल 153.97 अंक की तेजी के साथ बंद हुआ था। इसी प्रकार, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 19.85 अंक या 0.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,123.70 पर खुला।
कारोबारियों के अनुसार प्रधानमंत्री के बयान के बाद निवेशकों ने लिवाली की जिसका असर बाजार धारणा पर पड़ा। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कल की तेजी के बाद एशिया के अन्य बाजारों में मजबूत रूख का भी घरेलू बाजार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा।
सिंह ने अपने बयान में कहा था कि सरकार अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिये कड़े निर्णय लेने को प्रतिबद्ध है।
Share This Article
English summary
Sensex up 72 points in early trade, शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 72 अंक मजबूत
The BSE benchmark Sensex rose by over 72 points in early trade today on continued buying by funds and retailers after Prime Minister Manmohan Singh yesterday said the government is determined to take "tough" decisions to revive the economy.
Story first published: Wednesday, June 20, 2012, 11:54 [IST]
Other articles published on
Jun 20, 2012