
राजकोषीय घाटा यानी सरकार द्वारा शुद्ध रूप से बाजार से लिया गया कर्ज पिछले वित्त वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद जीडीपी के 5.9 प्रतिशत तक पहुंच गया था जबकि लक्ष्य इसे 4.6 प्रतिशत रखने का था। इस इस साल इसे 5.1 प्रतिशत रखने का लक्ष्य है। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा मध्य तिमाही की मौद्रिक नीति समीक्षा में ब्याज दरों में बदलाव न किए जाने के बाद कल सेंसेक्स 244 अंक लुढ़का था।
कल की गिरावट के बाद आज सेंसेक्स 153.97 अंक या 0.92 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16,859.80 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 39.60 अंक या 0.78 फीसद की बढ़त के साथ 5,103.85 अंक पर पहुंच गया। एफएमसीजी तथा स्वास्थ्य सेवा कंपनियों के शेयरों में अच्छी बढ़त देखने को मिली। हालांकि, सेंसेक्स की शुरुआत कमजोर रही।
जी-20 देशों के सातवें शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार राजकोषीय घाटे को कम करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा जताया कि जल्द ही अर्थव्यवस्था 8 से 9 फीसद की वृद्धि की रफ्तार को फिर पकड़ेगी। ब्रोकरों ने कहा कि प्रधानमंत्री के इस बयान से बाजार की धारणा को बल मिला।
वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी के इस बयान कि सरकार विदेशी निवेश का प्रवाह बढ़ाने के लिए कदम उठा रही है, से भी बाजार की धारणा को बल मिला। विभिन्न वर्गों के सूचकांकों में तेल एवं गैस में सबसे ज्यादा 2.14 फीसद की बढ़त दर्ज हुई। रिलायंस के शेयर में 2.58 प्रतिशत तथा ओएनजीसी में 1.67 प्रतिशत का उछाल आया।
More From GoodReturns

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल



Click it and Unblock the Notifications