
निवेशकों ने ब्याज दर की दृष्टि से संवेदनशील वाहन, बैंकिंग और रीयल एस्टेट कंपनियों के शेयरों में निवेश बढा रखा था। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 84.30 अंक मजबूत होकर 5,139.05 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह दिन के उच्च स्तर 5,146.20 अंक पर पहुंच गया था।
स्थानीय शेयर बाजारों को एशियाई बाजारों के रुख से भी समर्थन मिला। वहीं यूरोपीय शेयर बाजारों के बढ़त के साथ खुलने से भी स्थानीय बाजार की धारणा मजबूत हुई। ब्रोकरेज फर्म कोटक सिक्योरिटीज के प्रमुख :बुनियादी अनुसंधान: दीपेन शाह ने कहा, बाजार उम्मीद से परे मजबूती के साथ बंद हुआ।
खबरें आ रही थीं कि विकसित देशों के केंद्रीय बैंक यूनान में चुनावों के विफल होने के किसी भी नकारात्मक प्रभाव से निपटने की तैयारी कर रहे हैं। तीस शेयरों वाले सेंसेक्स में 27 कंपनियों के शेयर मजबूती के साथ बंद हुए। टाटा मोटर्स का शेयर 5.75 प्रतिशत तक उछल गया। वहीं आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और एसबीआई एक से तीन प्रतिशत के दायरे में बढ़त के साथ बंद हुए।


Click it and Unblock the Notifications