
आपको बताते चलें कि कल बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 32 अंक चढ़कर 16,000 अंक के उपर बंद हुआ। शुरू में बाजार में 150 अंक की तेजी आयी थी लेकिन रुपये के मूल्य में गिरावट तथा यूरो क्षेत्र में कमजोर आर्थिक गतिविधियों की चिंता के कारण यह तेजी कायम नहीं रह सकी।
शुरूआती बढ़त के बाद सेंसेक्स एशियाई बाजारों में मजबूत रूख तथा एचएसबीसी परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स पीएमआई के कारण कारोबार के दौरान एक समय 16,138.29 अंक पर चला गया। बेहतर पीएमआई घरेलू सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में तेजी को बताता है। बहरहाल, रुपये के मूल्य में गिरावट को देखते हुए बाजार में तेजी को बरकरार नहीं रख सका और तीस शेयरों वाला बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स महज 32.24 अंक की तेजी के साथ 16,020.64 पर बंद हुआ।
रुपया कल एक सप्ताह के उच्च स्तर पर चला गया था लेकिन यूरो में गिरावट तथा आयातकों की डालर मांग से दोपहर के कारोबार के दौरान घरेलू मुद्रा 55.8 रुपये प्रति डालर पर चली गई। इसी प्रकार, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 15.15 अंक या 0.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,863.30 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 4,898.95 अंक तक चढ़ गया था।
सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में 18 शेयर लाभ के साथ बंद हुए। इनमें एल एंड टी 3.08 प्रतिशत, एनटीपीसी 1.98 प्रतिशत तथा एसबीआई 1.66 प्रतिशत शामिल हैं। वहीं दूसरी तरफ टाटा मोटर्स 3.15 प्रतिशत, भारती एयरटेल 2.58 प्रतिशत तथा आईटीसी 1.89 प्रतिशत समेत 12 शेयर नुकसान में रहे।
More From GoodReturns

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?

Stock Market Rally: 7 दिनों की गिरावट के बाद बाज़ार में जोरदार वापसी, अब कहां करें Buying?

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति



Click it and Unblock the Notifications