2000 Rs Notes Exchange Process: क्या आपके पास अभी भी 2,000 रुपये के नोट है? आप इन्हें एक्सचेंज कराने के बारे में सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने हाल ही में 2,000 रुपये के नोट रखने वाले नागरिकों की सहायता के लिए तैयार किए एक नए प्रोसेस के बारे में जानकारी दी है। केंद्रीय बैंक ने इन नोटों को बदलने के लिए उपलब्ध कई विकल्पों के बारे में बताया है। आइए आपको भी फटाफट इनके बारे में बताते हैं।

पोस्ट ऑफिस में भी कर सकते हैं 2000 के नोटों को एक्सचेंज
RBI के अनुसार , किसी भी RBI शाखा में बैंक नोट जमा करने के अलावा, आप पूरे देश में पोस्ट ऑफिस में नोट एक्सचेंज सर्विस का फायदा उठा सकते हैं। जिनके पास करेंसी है, वे भारत के किसी भी पोस्ट ऑफिस से 2,000 रुपये के नोट सीधे RBI के जारी 19 ऑफिस में से किसी एक में भेज सकते हैं और अपने बैंक अकाउंट में जमा कर सकते हैं।
फाइनेंशियल एक्सप्रेस के अनुसार, RBI ने हाल ही में ये भी स्पष्ट किया है कि व्यक्ति किसी भी पोस्ट ऑफिस के माध्यम से 2,000 रुपये के नोट बदलवाने के लिए भेज सकते हैं, यह प्रावधान 9 अक्टूबर, 2023 से प्रभावी है। यह विशेष रूप से उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिनकी RBI कार्यालय तक तत्काल पहुंच नहीं है या जो अपने स्थान के नज़दीक पूरा होने वाले एक साधारण प्रोसेस को करना पसंद करते हैं। हालांकि, RBI द्वारा स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस के तरीके से 2,000 रुपये के नोट वापस लेने के बावजूद, पूरे देश में लेन-देन के लिए 2,000 रुपये के नोट अभी भी मान्य हैं।
2000 की नोटों को एक्सचेंज करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो
- सबसे पहले RBI की वेबसाइट पर जाएं और होमपेज पर "Forms-Others" पार्ट को देखें। 2,000 रुपये के नोट बदलने के लिए आवेदन पत्र डाउनलोड करें और भरें।
- इसके बाद आवेदन पत्र के साथ, आपको आधिकारिक रूप से जरूरी डॉक्यूमेंट्स की एक फोटोकॉपी भी पोस्ट ऑफिस में जमा करनी होगी। Officially Valid Document (OVD) में आपके पास
- आधार कार्ड, पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, नरेगा कार्ड, पैन कार्ड, बैंक अकाउंट डिटेल की जानकारी और किसी सरकारी विभाग या पब्लिक क्षेत्र के द्वारा जारी किया गया पहचान पत्र भी होना जरूरी है।
- जब आपके डॉक्यूमेंट्स तैयार हो जाएं, तो उन्हें अपने 2,000 रुपये के नोटों के साथ देश के किसी भी डाकघर में ले जाएं। डाकघर आपके जमा किए गए डॉक्यूमेंट को प्रोसेसिंग के लिए RBI के 19 नामित जारी करने वाले ऑफिस में से किसी एक में भेज देगा।
आरबीआई आपके डॉक्यूमेंट को चेक करेगा और इस राशि सीधे भारत में आपके बैंक खाते में जमा कर देगा।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
