भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2000 के रुपए नोटों को चलन से हटाने का फैसला मई 2023 में लिया था। अब दो साल बीत चुके हैं, लेकिन इन नोटों का एक छोटा हिस्सा अभी भी आम लोगों के पास है। इंडिया टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 6,181 करोड़ रुपए कीमत के 2000 हजार के नोट अब भी बाजार में हैं।

98% नोट लौटे लेकिन कुछ अब भी बाकी
आरबीआई ने जिस समय नोट बंद करने की घोषणा की थी उस समय कुल 3.56 लाख करोड़ रुपए के 2000 हजार के नोट सर्कुलेशन चल रहे थे। हालांकि, 31 मई 2025 तक यह नंबर फिसलकर 6,181 करोड़ रुपए पर पहुंच गए। वहीं, अब तक 98.26% नोट वापस पहुंच चुका है, लेकिन बाकी नोट अब भी वापस नहीं हुए हैं।
2000 रुपए का नोट अब भी कानूनी रूप से मान्य
RBI ने यह साफ किया है कि 2000 रुपए का नोट अभी भी वैध है, मतलब अगर आपके पास यह नोट है तो उसे आप अपने बैंक खाते में जमा कर सकते हैं। हालांकि, अब यह नोट आम लेन-देन में कम ही नजर आता है।
कहां और कैसे जमा करें ये नोट?
पहले यह सुविधा सभी बैंकों में उपलब्ध थी, लेकिन 7 अक्टूबर 2023 के बाद इसे बंद कर दिया गया। अब भी देशभर में RBI के 19 क्षेत्रीय कार्यालयों में लोग ये नोट जमा करवा सकते हैं। इसके अलावा, अगर आपके पास RBI ऑफिस नहीं है, तो आप भारतीय डाक सेवा के जरिए ये नोट अपने खाते में जमा करवाने के लिए भेज सकते हैं।
यह सवाल अब उठ रहा है कि अगर ज्यादातर नोट वापस आ गए, तो बाकी नोट कहां गए?
माना जा रहा है कि कुछ लोग इन्हें अब भी संभालकर रखे हुए हैं, कुछ लोग जमा करवाने से अनजान हैं या फिर कुछ नोट समय के साथ गुम हो चुके हैं।
₹2000 नोट की शुरुआत और खर्च
साल 2016 की नोटबंदी के बाद बाजार में इस नोट का चलन शुरू हुआ था। उस वक्त इस नोट की छपाई पर करीब 3.54 रुपए प्रति नोट खर्च आया था। इस नोट को शुरू बड़ी ट्रांजैक्शन के लिए गया था। हालांकि, कुछ समय धीरे-धीरे इसे वापस लेने का फैसला लिया गया।
क्या करना चाहिए अब?
अगर आपके पास अभी भी 2000 रुपए का नोट है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप RBI के क्षेत्रीय कार्यालय में जाकर या डाक के माध्यम से उसे जमा कर सकते हैं। इससे आपका पैसा सुरक्षित रहेगा और आप नियमों के अनुसार काम करेंगे।
दो साल बाद भी कुछ 2000 रुपए के नोट सिस्टम से बाहर नहीं हुए हैं। RBI की अपील है कि लोग इन्हें जल्द से जल्द जमा करवा दें। इससे न सिर्फ सिस्टम साफ होगा, बल्कि लोगों का पैसा भी सुरक्षित रहेगा।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
