
Sand will be available cheaply in Punjab: पंजाब में लोगों को सस्ती दरों पर रेत और बजरी उपलब्ध कराने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 5 जिलों की 20 और सार्वजनिक खदानें लोगों को समर्पित कर दीं। अब इन खदानों से रेत की पिट हैड की बिक्री करीब 5.50 रुपये प्रति क्यूबिक फुट की दर से की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने जिला मोगा के गांव संघेड़ा में कहा कि सार्वजनिक खदानें शुरू करने के तीसरे पड़ाव में अब लुधियाना, फिरोजपुर, मोगा, होशियारपुर और एस. बी. एस. नगर जिलों की 20 नई खदानें चालू कर दी गई हैं। इससे राज्य भर में चल रही सार्वजनिक खदानों की संख्या बढ़ कर 55 हो गई है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल्द पूरे पंजाब में 150 सार्वजनिक खदानों को चालू करेगी। सीएम भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछली रेत माफिये की जड़ें काट दी हैं, जिससे लोगों को राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि अब इन सार्वजनिक खदानों पर 5.50 रुपये प्रति क्यूबिक फुट के रेट पर रेत की बिक्री की जाएगी। इससे राज्य के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि इन खदानों में केवल हाथों से ही रेत की खुदाई करने की अनुमति होगी, जबकि मशीनों के द्वारा खुदाई का कार्य नहीं किया जा सकेगा।
भगवंत मान ने कहा कि अब तक राज्य की 35 सार्वजनिक खदानों के से 5.82 लाख मीट्रिक टन रेत की खरीद लोग कर चुके हैं। अब 20 नई खदानें शुरू होने से 18.29 लाख मीट्रिक टन रेत लोगों को और मुहैया होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन खदानों से सस्ती रेत ही नहीं मिलेगी, बल्कि प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष ढंग से नौजवानों के लिए रोजगार का मौका भी मिलेगा।

उन्होंने कहा कि इन खदानों की शुरुआत से लेकर अब तक 5 करोड़ रुपये इन खदानों में मजदूरी करने वाले लोगों की तरफ से कमाया जा चुका है। भगवंत मान ने यह भी कहा कि इन खदानों से सिर्फ गैर-व्यापारिक प्रोजेक्टों के लिए ही रेत की खरीद की जा सकेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेत की बिक्री सूरज डूबने तक ही होगी। हर सार्वजनिक माइनिंग वाली जगह पर रेत की निकासी रेगुलेट करने के लिए एक सरकारी अधिकारी मौजूद रहेगा। राज्य में रेत माफिया पैदा करने और उनके संरक्षण के लिए पिछली सरकारों की आलोचना करते हुये उन्होंने कहा कि इन लोगों को इस मुद्दे पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
राज्य की वित्तीय हालत फिर पटरी पर आने का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि रेत माफिया, जिसको पिछली सरकार के नेताओं की सरपरस्ती प्राप्त थी, उसके विरुद्ध कार्यवाही शुरू की गई। इससे लोगों को सस्ती दरों पर रेत मिलना यकीनी बनाया जा सकेगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications