Mumbai to Ahmedabad Vande Bharat train: भारतीय रेलवे मुंबई से अहमदाबाद के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए तोहफा लाई है. भारतीय रेलवे जल्द ही मुंबई से अहमदाबाद रूट के लिए तीसरी वंदे भारत ट्रेन लॉन्च करने वाली है. इस ट्रेन का ट्रायल आज पूरा हो जाएगा. आज सुबह 7 बजे यह ट्रेन अहमदाबाद से अपने ट्रायल के लिए रवाना हो चुकी है. फिलहाल इस रूट में 16 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन चल रही है.

मुंबई से अहमदाबाद रूट में पहली 20 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन चलेगी. इस ट्रेन का निर्माण चेन्नई की इंटीग्रल रेल कोच फैक्ट्री में हुआ है. इस ट्रेन को आज 15 हजार किलोमीटर का ट्रायल पूरा करना है.
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक इस रूट में पहले से ही 16 कोच वाली दो वंदे भारत ट्रेन चल रही है. अब यह नई ट्रेन यात्रियों का सफर और भी आसान बना देगी. यह नई वंदे भारत ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड चलेगी. इस नई ट्रेन के जरिए यात्री अपने स्टॉप पर जल्दी पहुंच जाएंगे. क्योंकि यह पिछली ट्रेन के मुकाबले 45 मिनट का समय कम लगाएगी.
इस नई ट्रेन के आने के बाद मुंबई से अहमदाबाद का सफर सिर्फ 5 घंटे और 25 मिनट में पूरा हो जाएगा.
ट्रेन किस-किस रूट पर चलेगी?
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक इस ट्रेन के स्टॉप है- अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, वापी, बोरीवली, मुंबई सेंट्रल. वहीं यह ट्रेन रविवार के अलावा हफ्ते के सभी दिन चलेगी. इस ट्रेन का ट्रायल पूरा हो जाने के बाद जल्द ही इसे मुंबई से अहमदाबाद रूट के लिए शुरू कर दिया जाएगा.
कितनी होगी बैठने की क्षमता?
रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई से अहमदाबाद रवाना होने वाली ट्रेन में अभी 16 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन चलती है. इस ट्रेन में 1,128 यात्रियों के बैठने की जगह मौजूद है. जिसमें फर्स्ट क्लास के दो डिब्बों में 52-52 यात्रियों के बैठने की जगह है और बाकी चेयर कार डिब्बों में 78 यात्रियों के बैठने की जगह बनाई गई है. लेकिन इस नई ट्रेन में पुरानी ट्रेन के मुकाबले 25 प्रतिशत जगह ज्यादा होगी.
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
