नई दिल्ली, अगस्त 28। फ्लेक्सी कैप म्यूचुअल फंड को डायनेमिक इक्विटी फंड के नाम से भी जाना जाता है। इनमें फंड हाउस विभिन्न बाजार पूंजीकरणों (मार्केट कैपिटल) जैसे लार्ज-कैप, मिड-कैप और स्मॉल-कैप के शेयरों में निवेश कर सकता है। यहां हम टॉप 2 फ्लेक्सी-कैप फंडों पर चर्चा करेंगे, जिन्हें रेटिंग एजेंसी क्रिसिल द्वारा बेस्ट रेटिंग दी है। इन फंड्स ने निवेशकों को 100 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है। आगे जानिए पूरी डिटेल।
एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप फंड - डायरेक्ट प्लान
एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप फंड एक फ्लेक्सी कैप म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश ऑप्शन है जिसकी एनएवी 1158.51 रु और इस फंड का साइज 29096.42 करोड़ रु का है। इसके अतिरिक्त इस फंड का एक्सपेंस रेशियो (ईआर) 1.06 फीसदी है। पोर्टफोलियो में इसके टॉप पांच स्टॉक में भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस लिमिटेड, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड शामिल हैं। इस फंड को क्रिसिल द्वारा 5 स्टार रेटिंग दी गई है।
एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप - एसआईपी रिटर्न
पिछले 1 साल में एसआईपी रिटर्न (एब्सॉल्यूट रिटर्न) 10.77 फीसदी रहा। पिछले 2 वर्षों में इसने 31.03 फीसदी रिटर्न दिया है। पिछले 3 वर्षों में इसने 50.96 फीसदी रिटर्न दिया है। पिछले 5 साल में इसने 60.95 फीसदी रिटर्न दिया है। पिछले 2 वर्षों में इसका एसआईपी वार्षिक रिटर्न 28.39 फीसदी और पिछले 3 वर्षों में 28.65 फीसदी रहा है। साथ ही पिछले 1 साल में इस फंड का सालाना रिटर्न 20.53 फीसदी रहा है।
एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप - म्यूचुअल फंड रिटर्न
पिछले 1 साल में इस म्यूचुअल फंड स्कीम का रिटर्न 21.03 फीसदी रहा। पिछले 2 वर्षों में इसने 82.35 फीसदी रिटर्न दिया है। पिछले 3 वर्षों में इसने 80.26 फीसदी रिटर्न दिया है। पिछले 2 वर्षों में इसका वार्षिक रिटर्न 35.04 फीसदी रहा, जो कि कैटेगरी के औसत 26.07 फीसदी रिटर्न से अधिक है। इसके अतिरिक्त, पिछले 3 वर्षों में, इसका वार्षिक रिटर्न 21.64 फीसदी रहा है, जबकि कैटेगरी का औसत 20.82 फीसदी रहा है।
पीजीआईएम इंडिया फ्लेक्सी कैप फंड - डायरेक्ट प्लान
पीजीआईएम इंडिया फ्लेक्सी कैप फंड एक फ्लेक्सी कैप म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश है जिसकी एनएवी 28.32 रु और इस फंड का साइज 4761.35 करोड़ रु है। इसके अतिरिक्त इस फंड का ईआर 0.32 फीसदी है। इसके पोर्टफोलियो में टॉप पांच स्टॉक में आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड, एचडीएफसी बैंक लिमिटेड, इंफोसिस लिमिटेड, एक्सिस बैंक लिमिटेड और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड शामिल हैं। इस फंड को क्रिसिल द्वारा 5 स्टार रेटिंग दी गयी है।
पीजीआईएम इंडिया फ्लेक्सी कैप - एसआईपी रिटर्न
पिछले 1 साल में एसआईपी रिटर्न (एब्सॉल्यूट रिटर्न) 1.22 फीसदी रहा। पिछले 2 वर्षों में इसने 19.29 फीसदी रिटर्न दिया। पिछले 3 वर्षों में इसने 47.90 फीसदी रिटर्न दिया। पिछले 5 वर्षों में इसने 72.50 फीसदी रिटर्न दिया। इसके एसआईपी से वार्षिक रिटर्न पिछले 2 वर्षों में 17.97 फीसदी और पिछले 3 वर्षों में 27.14 फीसदी रहा। पर बाजार में मंदी के रुख के कारण पिछले 1 साल में इस फंड का सालाना रिटर्न 2.26 फीसदी था। पिछले 1 साल में इस म्यूचुअल फंड स्कीम का रिटर्न 1.98 फीसदी रहा है। पिछले 2 वर्षों में इसने 69.99 फीसदी रिटर्न दिया। पिछले 3 वर्षों में इसने 117.68 फीसदी रिटर्न दिया और निवेशकों का पैसा डबल से अधिक कर दिया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications