नई दिल्ली, मई 5। इक्विटी सेविंग फंड हाइब्रिड म्यूचुअल फंड वे होते हैं जो इक्विटी, फिक्स्ड डिपॉजिट जैसी संपत्तियों और जोखिम मुक्त हेजिंग इंस्ट्रूमेंट्स में लगभग समान मात्रा में निवेश करते हैं। ये प्रोडक्ट अक्सर समान टर्म्स के साथ बैंक सावधि जमा की तुलना में अधिक रिटर्न प्रदान करते हैं। यहां, इस लेख में, हमने वैल्यू रिसर्च द्वारा रेट किए गए दो 5-स्टार रेटेड इक्विटी सेविंग्स (हाइब्रिड) फंडों की जानकारी शेयर की है। इन दो टॉप रेटेड फंडों ने भी पिछले कुछ वर्षों में अच्छा रिटर्न दिया है।
इडेलवाइस इक्विटी सेविंग्स फंड - डायरेक्ट प्लान-ग्रोथ
यह एक इक्विटी सेविंग म्यूचुअल फंड स्कीम है, जो इडेलवाइस म्यूचुअल फंड हाउस की इस कैटेगरी का एक ओपन-एंडेड मिड साइज का फंड है। यह फंड 13 अक्टूबर 2014 को लॉन्च किया गया था। इस फंड की 321.42 करोड़ रुपये की एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) है। 02 मई 2022 तक नेट एसेट वैल्यू या एनएवी 19.3969 रुपये है। इस फंड का एक्सपेंस रेशियो 0.71% है, जो इसके कैटेगरी एवरेज के करीब है, हालांकि यह एवरेज से कम है।
कितना रहा रिटर्न
लॉन्च के बाद से इसने 9.16% वार्षिक औसत रिटर्न दिया है। बाकी इसका सालाना रिटर्न 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल में क्रमश: 9.87 फीसदी, 13.60 फीसदी, 10.64 फीसदी और 9.81 फीसदी रहा है। इस फंड में आवश्यक न्यूनतम एकमुश्त निवेश राशि 5,000 रुपये है, और एसआईपी के लिए यह 500 रुपये है। इस फंड में कोई लॉक-इन अवधि और एग्जिट लोड नहीं है।
फंड का पोर्टफोलियो
फंड का इक्विटी में 45.94% और डेट में 24.64% निवेश है। फंड का इक्विटी हिस्सा मुख्य रूप से फाइनेंशियल, ऑटोमोबाइल, ऊर्जा, सर्विसेज और टेक्नोलॉजी क्षेत्रों में निवेश किया जाता है। फंड के डेब्ट वाले हिस्से में लो क्रेडिट क्वालिटी है जो यह दर्शाता है कि उधारकर्ताओं की क्वालिटी बहुत अच्छी नहीं है।
मिरे एसेट इक्विटी सेविंग्स फंड - डायरेक्ट प्लान-ग्रोथ
18 दिसंबर 2018 को मिरे एसेट म्यूचुअल फंड द्वारा लॉन्च किया गया था। यह एक ओपन-एंडेड स्थिर आय फंड है। यह फंड 510.79 करोड़ रुपये के एयूएम के साथ अपनी कैटेगरी का एक मिड साइज का फंड है। 02 मई 2022 को घोषित इस फंड की एनएवी 15.043 रुपये है। इसका एक्सपेंस रेशियो 0.4% है, जो इसकी कैटेगरी के औसत एक्सपेंस रेशियो से कम है।
कितना रहा रिटर्न
अपने लॉन्च के बाद से, इसने 12.86% औसत वार्षिक रिटर्न दिया है। इसका सालाना रिटर्न 1 साल, 2 साल और 3 साल में क्रमश: 10.74 फीसदी, 19.44 फीसदी और 13.03 फीसदी रहा है। इस फंड में निवेश शुरू करने के लिए आवश्यक न्यूनतम राशि 5,000 रुपये है और एसआईपी के लिए 1,000 रुपये है। इस फंड में यहां लॉक-इन अवधि लागू नहीं होती है। हालाँकि, यह 365 दिनों या 1 वर्ष के भीतर 15% से अधिक के निवेश के रिडम्प्शन पर 1% शुल्क लगता है।
चेक करें पोर्टफोलियो
फंड का इक्विटी में 39.40% और डेट में 21.34% निवेश है। फंड का इक्विटी हिस्सा मुख्य रूप से फाइनेंशियल, हेल्थकेयर, टेक्नोलॉजी, सर्विसेज और ऊर्जा क्षेत्रों में निवेश किया जाता है। फंड के डेब्ट वाले हिस्से में लोन क्रेडिट क्वालिटी है जो यह दर्शाता है कि उधारकर्ताओं की गुणवत्ता बहुत अच्छी नहीं है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications