नई दिल्ली, अप्रैल 2। वित्त वर्ष 2020-21 में जो लोग मल्टीबैगर शेयरों से कमाई करने से चूक गए थे, ऐसे निवेशकों के पास वित्त वर्ष 2021-22 में कुछ शेयरों से तगड़ा पैसा कमाने का मौका था। इसके पीछे एक बड़ा कारण रहा शेयर बाजार में आई लिक्विडिटी। यानी लोगों ने जम कर पैसा लगाया। इसीलिए वित्त वर्ष 2021-22 में 190 से अधिक शेयरों ने 2,360 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हासिल की। इनमें से 56 शेयरों ने 200 फीसदी से ज्यादा की छलांग लगाई, जबकि करीब 250 अन्य शेयरों ने 50 फीसदी या इससे ज्यादा की छलांग लगाई। यानी इन 190 शेयरों ने निवेशकों को जम कर पैसा कमवाया।
क्यों आई तेजी
बाजार जानकारों का मानना है कि घरेलू मांग में वृद्धि, कॉर्पोरेट इनकम में ग्रोथ, कोविड प्रतिबंधों में ढील और फिर से सारी चीजें खोलने के चलते शेयर बाजार ने निवेशकों को आकर्षित किया। मेटल, रियल्टी, सरकारी कंपनियां और अन्य चक्रीय कंपनियां पहली छमाही में फली-फूली, जबकि आईटी और तकनीकी शेयरों ने कई बार तगड़ा रिटर्न दिया। ऊर्जा और मेटल ने फिर से तेजी पकड़ी, क्योंकि यूक्रेन में वित्त वर्ष के अंत तक तनाव बढ़ गया था।
इस कंपनी ने किया टॉप
बता दें कि वित्त वर्ष 2021-22 में डिजिटल मार्केटिंग सॉल्यूशंस फर्म ब्राइटकॉम ग्रुप में 2,360 प्रतिशत की भारी वृद्धि हुई और यह लिस्ट में सबसे ऊपर रही। यह शेयर 31 मार्च, 2021 को 3.96 रुपये से बढ़ कर 31 मार्च, 2022 को 97.4 रुपये का हो गया। इसके बाद टाटा समूह की टेलीकॉम सर्विस कंपनी टाटा टेलीसर्विसेज (महाराष्ट्र) का नंबर रहा, जिसने वित्त वर्ष 2021-22 के अंत में 1,080 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 166.85 रुपये का हासिल किया। जबकि एक साल पहले इसका बंद भाव 14.1 रुपये था।
400 फीसदी उछलने वाले शेयर
रतनइंडिया एंटरप्राइजेज में करीब 800 फीसदी, जबकि 3आई इंफोटेक में 590 फीसदी की तेजी आई। धान उत्पाद निर्यातक जीआरएम ओवरसीज में भी वर्ष के दौरान 500 प्रतिशत की वृद्धि हुई। अन्य उछलने वाले शेयरों में जिंदल वर्ल्डवाइड (482 फीसदी ऊपर), खेतान केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स (472 फीसदी ऊपर), विष्णु केमिकल्स (460 फीसदी ऊपर), एंज वन (425 फीसदी ऊपर), गोकलदास एक्सपोर्ट्स (415 फीसदी ऊपर) और नाहर पॉलीफिल्म्स ( 405 प्रतिशत ऊपर) रहे। इन सारे शेयरों में 400 प्रतिशत से अधिक का लाभ हुआ।
300-400 प्रतिशत तक उछलने वाले शेयर
नाहर स्पिनिंग मिल्स, ग्लोबस स्पिरिट्स, गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स, शेयर इंडिया सिक्योरिटीज, गणेश हाउसिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड, एनआईआईटी, डीबी रियल्टी, बीसीएल इंडस्ट्रीज, द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज, उषा मार्टिन वे स्टॉक रहे, जो पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान 300-400 प्रतिशत के बीच उछले। वहीं अवध शुगर, श्री रेणुका शुगर्स, 63 मून्स टेक्नोलॉजीज, स्टील एक्सचेंज इंडिया, गुलशन पॉलीओल्स, नेल्को, ट्राइडेंट, मैन इंफ्रा, त्रिवेणी इंजीनियरिंग, ग्रीनपैनल इंडस्ट्रीज, गोकुल एग्रो, मिर्जा इंटरनेशनल, ग्रेविटा इंडिया में 250 फीसदी से अधिक की तेजी आई।
200 फीसदी से अधिक उछलने वाले शेयर
जो शेयर 200 फीसदी से अधिक उछले संदूर मैंगनीज, जीएमडीसी, सिनकॉम फॉर्म्युलेशन, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, केपीआईटी टेक, पीटीसी इंडस्ट्रीज, प्रिसिजन कैमशाफ्ट्स, थेमिस मेडिकेयर, टाटा एलेक्सी, एक्सप्लो सॉल्यूशंस, इजी ट्रिप प्लानर्स, टीजीवी एसआरएसीसी, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर, एचएफसीएल, थिरुमलाई केमिकल्स, रिलायंस पावर, ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक, जिंदल स्टेनलेस (हिसार), सस्तासुंदर वेंचर्स, सारेगामा इंडिया, सीमेक और जिंदल स्टेनलेस शामिल हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
