नई दिल्ली, दिसंबर 1। दिसंबर की शुरुआत में ही लोगों को महंगाई का तगड़ा झटका लगा है। आज से गैस का सिलेंडर का दाम करीब 101 रुपये महंगा हो गया है। गैस के सिलेंडर के रेट में पिछले कई महीनों से बढ़ोत्तरी की जा रही है। इसके चलते खाना बनाना अब काफी महंगा हो गया है।
आइये जानते हैं कि किसी गैस के सिलेंडर के रेट बढ़े हैं, और प्रमुख शहरों में अब कितना हो गया है रेट।
1 दिसंबर 2021 से कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ महंगा
आज से यानी 1 दिसंबर 2021 से कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा हो गया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर का रेट बढ़ा दिया है। 19 किग्रा वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम शहरों के हिसाब से 103.50 रुपये तक बढ़ाया गया है। दिल्ली में 19 किग्रा वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर अब 100.50 रुपये और महंगा होकर 2101 रुपये का हो गया है।
घरेलू गैस सिलेंडर का दाम हीं बदला
दूसरी तरफ इस बार घरेलू गैस सिलेंडर का दाम नहीं बदला गया है। घर में इस्तेमाल होने वाला 14.2 किग्रा वाला बिना सब्सिडी का गैस सिलेंडर अभी भी पहले के ही दाम पर मिलता रहेगा। इस गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली में इस वक्त 899.50 रुपये है। वहीं यह सिलेंडर कोलकाता में 926 रुपये का मिल रहा है। इस गैस सिलेंडर की कीमत मुंबई में 899.50 रुपये और चेन्नई में 915.50 रुपये बनी रहेगी।
जानिए शहरों के हिसाब से कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट
दिल्ली में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर का रेट 100.50 रुपये बढ़कर 2101 रुपये हो गया है। वहीं कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर का रेट 101 रुपये बढ़कर 2,174.5 रुपये हो गया है। कोलकाता में यह पहले 2073.5 रुपये में मिल रहा था। इसके अलावा मुंबई में कमर्शियल गैस का सिलेंडर अब 2,051 रुपये में मिलेगा। पहले यह 1,950 रुपये में मिल रहा था। इसमें 101 रुपये की बढ़त की गई है। चेन्नई में अब 19 किग्रा वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर 2,234.50 रुपये में मिलेगा। पहले यह चेन्नई में 2,133 रुपये में मिल रहा था।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications