नई दिल्ली, जून 12। कुछ पुरानी चीजें ऐसी होती हैं, जिनकी कद्र हर कोई नहीं करता। मगर वे पुरानी चीजें असल में बेशकीमती होती हैं। किसी के पास अगर ऐसी पुरानी और एंटीक चीज हो तो उसकी सही कीमत का जरूर पता होना चाहिए। जो पुरानी चीजें लोग अपने पास रखना पसंद करते हैं उन्हीं में से होते हैं कुछ सिक्के और नोट। कुछ चुनिंदा पुराने सिक्कों और नोटों की कीमत लाखो में होती है। आप इन्हें बेच कर अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं। सही डिटेल मिल जाए तो आप लोगों से कॉन्टैक्ट करके इन सिक्कों को अच्छी कीमत पर बेच सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही एक कीमती सिक्के की डिटेल, जो आपको लाखों रु दिला सकता है।
जानिए सिक्के की डिटेल
जिस सिक्के की हम बात कर रहे हैं वो सन 1862 का 1 रु का सिक्का है। इस पर क्वीन विक्टोरिया की तस्वीर है। भारत में ऐसे सिक्के अब नहीं बनते। ये अंग्रेजों के जमाने का सिक्का है। मगर ऐसे सिक्कों की कीमत इसलिए अधिक है, क्योंकि यह बहुत अधिक दुर्लभ हैं। अगर आपके पास ऐसा सिक्का है तो फटाफट तलाश करके बेचें और लाखों कमाएं।
चांदी से बना है सिक्का
सन 1862 का ये एक रु का सिक्का चांदी से बना हुआ है। इस पर एक तरफ अंग्रेजी में वन रुपी इंडिया 1862 लिखा है। जबकि दूसरी क्वीन विक्टोरिया की तस्वीर है। जिसके एक तरफ क्वीन और दूसरी तरफ विक्टोरिया लिखा हुआ है। इस सिक्के के बदले आपको 1.5 लाख रु तक मिल सकते हैं। आगे जानिए कि आप इस सिक्के को कहां बेच सकते हैं।
कैसे बेचें ये सिक्का
सबसे अच्छी बात यह है कि आपको इस सिक्के को बेचने के लिए कहीं नहीं जाना। आप बिना कहीं जाए घर से ही इन सिक्कों को बेच सकते हैं। करना आपको यह है कि सबसे पहले ऑनलाइन क्विकर पर खुद को एक विक्रेता के रूप में रजिस्टर करें। फिर सिक्के की फोटो को क्विकर पर अपलोड कर दें। आपसे खरीदार खुद ही कॉन्टैक्ट कर लेंगे। मोलभाव के बाद आप सिक्का बेच सकते हैं।
होती है नीलामी
ऐसे पुराने सिक्कों की बकायदा नीलामी भी होती है। अगर आपके पास ऐसे सिक्के हैं तो ऑनलाइन ही नीलामी हो सकती है। नीलामी में आपको ज्यादा रकम भी मिल सकती है। इस तरह के आपके पास पुराने नोट या सिक्के हैं तो आप उन्हें क्विकर के बजाय इंडियामार्ट या किसी अन्य वेबसाइट पर भी बेच सकते हैं।
1885 के सिक्के की कीमत करोड़ों में
अंग्रेजों के समय का एक और भारतीय सिक्का आपको रातोंरात करोड़पति बना सकता है। अगर आपके पास यह सिक्का है तो इसे तुरंत बेचिए और अमीर बन जाइए। ये सिक्का 1 रु का है। असल में इस सिक्के की वैल्यू इतनी अधिक इसलिए क्योंकि ये 136 साल पुराना सिक्का है। 1885 का यह एक सिक्का आपकी किस्मत बदलने के लिए काफी है। ये सिक्का आपको पूरे 10 करोड़ रु दिला सकता है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
