भारत में मार्च महीने में नई नौकरी की नियुक्तियों में 18 फीसद की गिरावट आई है।
नई दिल्ली: भारत में मार्च महीने में नई नौकरी की नियुक्तियों में 18 फीसद की गिरावट आई है। वहीं जॉब पोर्टल नौकरी डॉट कॉम के मुताबिक, यात्रा और एयरलाइंस, हॉस्पिटैलिटी, खुदरा उद्योगों की नौकरी में पिछले साल के मार्च महीने की तुलना में 56 फीसद की भारी गिरावट आई है। बता दें कि 'नौकरी जॉबस्पीक इंडेक्स' मार्च 2020 के अनुसार, रिटेल सेक्टर में 50 फीसद गिरावट देखी गई। उसके बाद ऑटो/सहायक (38 फीसद), फार्मा (26 फीसद), बीमा (11 फीसद), लेखा/वित्त (10 फीसद), आईटी-सॉफ्टवेयर (9 फीसद) की गिरावट रही है। नौकरी डॉट कॉम के मुख्य व्यवसाय अधिकारी पवन गोयल के अनुसार, मार्च 2020 के पहले 20 दिनों में नई नियुक्ति में केवल 5 फीसद की गिरावट देखी गई।

वहीं गोयल ने कहा कि हालांकि, देशव्यापी लॉकडाउन के कारण, पिछले 10 दिनों में भर्ती गतिविधि में बहुत ज्यादा गिरावट रही है, जिसकी वजह से पूरे भर्ती में 18 फीसद की कमी रही। हायरिंग गतिविधि ने जनवरी से शुरू होने वाले मंदी के शुरुआती संकेत दिखा दिये थे, जहां इंडेक्स में केवल 5.75 फीसद की वृद्धि हुई, इसके बाद फरवरी में कोई वृद्धि नहीं हुई।
शहरों में नौकरी गतिविधि में गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट में महानगर भी शामिल हैं, जिसमें दिल्ली में 26 फीसद की गिरावट आई, उसके बाद क्रमशः चेन्नई और हैदराबाद में 24 फीसद और 18 फीसद की गिरावट आई। वहीं दिल्ली/एनसीआर में फार्मा उद्योग में क्रमशः 66 फीसद और 43 फीसद की कमी हुई। सभी स्तरों पर भर्ती गतिविधियों में नकारात्मक वृद्धि देखी गई। हॉस्पिटैलिटी (63 फीसद), बैंकिंग (28 फीसद), लेखा (23 फीसद) और आईटी-हार्डवेयर (22 फीसद) क्षेत्रों में बहुत कम मांग होने से राजधानी दिल्ली में बहुत ज्यादा नकारात्मक वृद्धि देखी गई।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
