नई दिल्ली। मोदी सरकार देश के करीब साढ़े सात करोड़ किसानों को सीधे 15 हजार करोड़ रुपये की मदद करने जा रही है। पीएम किसान योजना के तहत सरकार देश के करीब साढ़े सात करोड़ किसानों के खातों में 1 अप्रैल को 15000 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेगी। इस पैसे से लॉकडाउन के परेशान गरीब किसानों को सीधे मदद मिल सकेगी। पीएम किसान योजना के तहत किसानों के खाते में 2000 रुपये डाला जाएगा।

ये है तैयारी
मोदी सरकार लॉकडाउन के चलते गरीब किसानों की दिक्कतों को देखते हुए पीएम किसान योजना का पैसा तुरंत देना चाह रही है। इस तैयारी के मद्देनजर केन्द्र सरकार ने राज्यों को किसानों की लिस्ट भेज दी है। राज्यों से कहा गया है कि वह इस लिस्ट को सत्यापित कर तुरत वापस करें, जिससे किसानों को तुरंत पैसा दिया जा सके। यह जानकारी एक अधिकरी ने दी है। इस अधिकारी के अनुसार किसान अपनी फसल बेच नहीं पाए हैं, ऐसे में पीएम किसान योजना का पैसा उनकी काफी मदद करेगा।
सही समय पर दी जा रही मदद
किसानों को इस दौरान खेती किसानी का सामान खरीदने के लिए पैसों की जरूरत होती है। ऐसे में यह 2000 रुपये उनकी काफी मदद करेगा। अभी तक पीएम किसान योजना के तहत सरकार करीब 54 हजार करोड1 रुपये किसानों के बैंक खातों में भेज चुकी है। इसका फायदा करीब 8.71 करोड़ किसानों को मिल चुका है।
यह भी पढ़े : कोरोना इफेक्ट : RIL महीने में 2 बार देगी वेतन, जानिए डिटेल
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
