नयी दिल्ली। मध्य प्रदेश में राज्य के 15 लाख किसानों को अगले सप्ताह तक फसल बीमा के लिए कुल 2,990 करोड़ रुपये मिलेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि ये पैसा सीधे उनके बैंक खातों में जमा किया जाएगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार खरीफ और रबी फसलों के लिए सरकार की तरफ से दी जाने वाली लगभग 2,200 करोड़ रुपये की प्रीमियम राशि का भुगतान पिछली कांग्रेस सरकार द्वारा नहीं किया गया था। इसी वजह से राज्य के किसानों को फसल बीमा का लाभ नहीं मिल रहा था। मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार बनते ही यह राशि मार्च में बीमा कंपनियों को जारी कर दी गई और अब किसान फसल बीमा प्राप्त कर सकेंगे।
35 लाख किसानों ने करवाया बीमा
प्रमुख सचिव कृषि अजीत केसरी के मुताबिक खरीफ सीजन-2018 के तहत राज्य में 35 लाख किसानों ने फसलों का बीमा करवाया था, जिसमें से 8 लाख 40 हजार किसानों को 1,930 करोड़ रुपये की बीमा राशि मिलेगी। इसी तरह रबी सीजन 2018-19 के दौरान राज्य में 25 लाख किसानों द्वारा फसलों का बीमा किया गया था। इनमें से 6.60 लाख किसानों को 1060 करोड़ रुपये की बीमा राशि मिलेगी।
केंद्र सरकार ने पहुंचाया किसानों को लाभ
बता दें कि केंद्र सरकार ने भी देश के किसानों को आर्थिक सहायता दी है। पूरे देश में चल रहे लॉकडाउन के बीच मोदी सरकार की पीएम-किसान (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi-PM-KISAN) के तहत करीब 8.89 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 17,793 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। ये रकम 24 मार्च से अभी तक पीएम किसान योजना के तहत किसानों के बैंक खातों में भेजी गई है। अगर आपको यह पैसा न मिला हो तो आप इसे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए उनको पीएम किसान की वेबसाइट पर जाना होगा। जहां आपको आगे की जानकारी मिलेगी।
क्या है पीएम-किसान सम्मान निधि योजना
पीएम-किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभार्थी किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। ये राशि 2000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर कर दी जाती है। इस योजना का ऐलान 1 फरवरी 2019 को अंतरिम केंद्रीय बजट पेश करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किया था। इस योजना का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना है। साथ ही उनकी वित्तीय जरूरतों को भी पूरा करना है। इस योजना के लिए सिटिजेनशिप सर्टिफिकेट, जमीन के कागज, आधार कार्ड और बैंक अकाउंट की जरूरत होती है।
More From GoodReturns

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Jio का ₹10,000 वाला Freedom Pack: 15 महीने की वैलिडिटी और फ्री OTT, क्या है पूरी सच्चाई?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

ब्रिटानिया के Q1 नतीजे आज: क्या बिस्कुट-केक के दाम बढ़ेंगे? निवेशकों की इन बातों पर टिकी नजर

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा



Click it and Unblock the Notifications