
Pixie Curtis Retire : 11 साल की आयु में आप क्या करते थे? आप स्कूल में होंगे। क्या उस आयु में आप कमाने की सोच सकते थे। नहीं न, मगर इसी आयु में एक लड़की 1 करोड़ रु से अधिक हर महीने कमा रही है। इतना ही नहीं, बल्कि वे अब रिटायरमेंट लेने की तैयारी में है। आगे जानिए कैसे इस बच्ची ने इतनी कम आयु में इतना पैसा कमा लिया कि अब वे रिटायरमेंट की तैयारी कर रही है।
क्यों हो रही रिटायर
न्यूज.कॉम.एयू की एक रिपोर्ट के अनुसार ऑस्ट्रेलिया में एक 11 वर्षीय लड़की अब रिटायरमेंच लेने की योजना बना रही है। ये बच्ची है पिक्सी कर्टिस। कर्टिस अपनी स्कूली शिक्षा पर ध्यान देने के लिए इतनी कम आयु में रिटायरमेंट लेने जा रही हैं। बता दें कि इस समय पिक्सी कर्टिस एक महीने में 133,000 डॉलर (1.1 करोड़ रुपये) से अधिक कमाती है।
कर्टिस के पास है मर्सिडीज
कर्टिस के पास एक लक्ज़री कार भी है। ये लक्जरी कार एक मर्सिडीज है। हालांकि कर्टिस इसे चलाने में सक्षम नहीं हैं। आप सोच रहे होंगे कि कर्टिस की कमाई कहां से होती है। बता दें कि वे 'पिक्सीज पिक्स' से पैसा कमाती हैं, जो हेयर बो और हेडबैंड बेचने वाली कंपनी है। इस बिजनेस की शुरुआत उनकी माँ, रॉक्सी जैकेंको ने की थी, जो कि खुद एक बिजनेसनुमन हैं।
ऑनलाइन है खिलौनों की दुकान
पिक्सी ने हाई स्कूल में अपने एंट्री पर ध्यान देने के लिए फिलहाल अपने ऑनलाइन खिलौनों की शॉप से दूरी बनाने का फैसला किया है। कर्टिस की माता के अनुसार पिछले कुछ महीनों से एक परिवार के रूप में वे आगे के बिजनेस प्लान्स पर चर्चा कर रहे हैं और फैसला लिया गया है कि तीन साल पहले इस बिजनेस की शुरुआत हुई थी, जो एक एक अद्भुत सफर रहा है, पर अब हाई स्कूल के साथ फिर से एजुकेशन पर ध्यान देने का समय है।
270,000 डॉलर की मर्सिडीज
कर्टिस की 42 वर्षीय माता ने अपनी बेटी को उनके 10वें जन्मदिन पर 270,000 डॉलर की मर्सिडीज गिफ्ट की थी। बता दें कि आगे प्लान यह है कि पिक्सीज पिक्स ऑनलाइन स्टोर बना रहेगा। यह 2011 में जैसे शुरू हुआ था, उसी रूप में सामने रहेगा। ये बच्चों के बालों के सामान और हेयर बो की बेस्ट डेस्टिनेशंस बनी रहेगी।

11वें जन्मदिन की पार्टी की धूम
रिपोर्ट के अनुसार पिक्सी कर्टिस की 11वीं बर्थडे पार्टी पिछले साल अगस्त में मनाई गयी थी। वो पार्टी इतनी भव्य रही कि वायरल हो गयी थी। उस पार्टी पर 40,000 डॉलर का खर्च आया था। इंस्टाग्राम पर उनके 121,000 फॉलोअर्स हैं जहां कर्टिस अपने पास मौजूद चीजों और दोस्तों के साथ आउटिंग की वीडियो और फोटो पोस्ट करती रहती हैं। बता दें कि पिक्सी की माँ रॉक्सी जैकेंको ने पिक्सी को खिलौना कंपनी पिक्सीज फिडगेट्स शुरू करने में मदद की थी। 2021 में कंपनी के लॉन्च के 48 घंटे से भी कम समय में उनके सारे खिलौने बिक गए थे। इसके अलावा पिक्सी का एक और बिजनेस है जिसे उसकी माँ ने तब शुरू किया था जब वह और भी छोटी थीं, पिक्सीज़ बोज। दोनों कंपनियां अब पिक्सीज पिक्स का हिस्सा हैं, जो बच्चों के लिए कई गेम और एक्सेसरीज बेचती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications