PM Awas Yojana UP News: आजतक आपने ऐसी कई खबरें सुनी होंगी जिसमें शादी वाले दिन या शादी से पहले दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई या शादी करने से इंकार कर देती है, लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि कई सारी महिलाएं जिन्हें सरकारी योजना के पैसे मिलें हो और वह तुरंत फरार हो जाएं। आपको भले ये बात अविश्वसनीय लग रही होगी लेकिन असल में ऐसी घटना सामने आई है। हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश की जहां पर ऐसा ही एक मामला सामने आया है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के पैसे लेकर पत्नियां हुई छूमंतर
केंद्र सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना की मदद से गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को स्थायी घर बनाने में आर्थिक सहायता देती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में अनोखी घटना हुई है। इस जिले की 11 महिलाओं ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सरकार से ₹40,000 की पहली किस्त अपने पास रख ली और अपने पतियों और बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमियों के साथ भाग गईं। यह एक अनोखा मामला है जिसे लेकर पूरे जिले में हड़कप मचा हुआ है। यह खबर सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है।
2,350 लाभार्थियों को मिला था योजना का पैसा
यह घटना तब सामने आई जब उन पतियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में महाराजगंज जिले में लगभग 2,350 लाभार्थियों को PMAY योजना के तहत पैसा मिला था। इस योजना के लाभार्थी ठूठीबारी, शीतलापुर, चटिया, रामनगर, बकुल डीहा, खसरा, किशुनपुर और मेधौली गांवों के हैं।
अगली किस्त रोकी जा सकती है
इस घटना के बाद मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात भी सामने आई है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अधिकारियों ने लाभार्थियों के लिए दूसरी किस्त का भुगतान रोकने का फैसला किया है।
पहले भी हुई है ऐसी घटना
इस तरह की घटनाएं पिछले साल उत्तर प्रदेश में हुई थीं जब चार शादीशुदा महिलाएं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पैसे मिलने के बाद अपने प्रेमियों के साथ अपने घरों से भाग गईं। जैसे ही उनके बैंक खातों में ₹50,000 का अनुदान आया, चारों महिलाएं घर से अपना सामान लेकर गायब हो गई थी। इस घटना के बारे में तब पता चला जब अधिकारियों ने देखा कि उनके घरों पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। केंद्र सरकार की इस योजना के तहत ऐसा प्रावधान है कि अगर कोई गड़बड़ी सामने आती है तो अधिकारी पैसे भी वापस मांग सकते हैं।
प्रधानमंत्री आवास योजना से हर साल मिलते हैं पैसे
इस योजना के द्वारा सरकार देश के सभी गरीब परिवारों को पक्का आवास देने के लिए काम कर रही है। देश के अंदर कई सारे ऐसे परिवार हैं जो अपने लिए पक्का आवास नहीं बनवा पाते हैं।
इस योजना से उन सभी परिवारों को पक्का आवास बनाने के लिए आर्थिक सहायता राशि मिलती है। यह आर्थिक राशि सरकार के द्वारा सीधे लाभार्थियों के खाते में डीबीटी के द्वारा भेजी जाती है। यह राशि अलग-अलग किस्तों में प्रदान की जाती है। जिसके द्वारा लोग अपने लिए पक्का आवास बना पाएं।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
