सोना-चांदी खरीदते हैं तो आपको काफी फायदा हो सकता है। 24 कैरेट से लेकर 14 कैरेट तक के सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है।
नई दिल्ली: सोना-चांदी खरीदते हैं तो आपको काफी फायदा हो सकता है। 24 कैरेट से लेकर 14 कैरेट तक के सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है। चांदी के भाव में जबर्दस्त उछाल है। सोने का भाव 47000 रुपए के आंकड़े के करीब आ गया है, वहीं चांदी की कीमत 69000 रुपए के आंकड़े को पार कर गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।

51 रु की गिरावट के साथ 47281 रुपये पर बंद हुआ सोना
शुक्रवार को 12 फरवरी को सोना 47386 पर बंद हुआ था। आज 15 फरवरी को देशभर के सर्राफा बाजारों में सोमवार को 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 54 रुपये की गिरावट के साथ 47332 रुपये पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 51 रु की गिरावट के साथ 47281 रुपये पर बंद हुआ।
88 रु की तेजी के साथ 69514 रु पर बंद हुई चांदी
बात करें चांदी कि तो 12 फरवरी को चांदी 68377 पर बंद हुई थी। वहीं आज 15 फरवरी को जबकि चांदी के भाव में 1049 रुपये की तेजी के साथ 69424 रुपये पर खुली। जबकि शाम को 88 रु की तेजी के साथ 69514 रु पर बंद हुई। बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
कितना सस्ता हुआ सोने-चांदी आज
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 47332 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 47142 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 43356 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 35499 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 69426 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
ज्वैलरी खरीदने से पहले चेक करें दाम
सोना और चांदी की खरीददारी करने जा रहे तो सबसे पहले रेट को लेकर कंर्फम हो जाए। अगर सोना और चांदी से जुड़ी अन्य जानकारी चाहते हैं, तो हमारे पेज https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/ पर आकर ले सकते हैं। यहां पर देश के हर शहर का सोने और चांदी का दाम दिन में कई बार अपडेट किए जाते हैं। इसके अलावा (आईबीजेए) वेबसाइट (ibjarates.com) पर जाकर सही मूल्य अवश्य जांच लिया करें। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) जो रेट देता है वो देश भर में माना जाता है हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए सोने और चांदी के भाव में जीएसटी शामिल नहीं होता है। सोने-चांदी का करेंट रेट जिसे हाजिर भाव भी कहते हैं ये अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।
ऑल टाइम हाई रेट से 8,919 रुपए सस्ता सोना
अगर उच्चतम स्तर से तुलना करें तो सोने की कीमत अपने ऑल टाइम हाई रेट से 8,919 रुपए तक गिर चुका है। अगस्त 2020 में सोना अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई रेट पर पहुंच गया था। सोने के आज के बंद भाव 47281 रु प्रति 10 ग्राम से तुलना करें तो सोना अपने उच्चतम रेट से 8,919 रुपए तक गिर चुका है।
गोल्ड ईटीएफ की बढ़ी डिमांड
सोने के ईटीएफ में निवेशकों का रुझान काफी बढ़ा है। पिछले कुछ वक्त में गोल्ड ईटीएफ की डिमांड तेजी से बढ़ी है।अगर आंकड़ों को देखें तो पिछले एक महीने में गोल्ड ईटीएफ में 625 करोड़ रुपए का निवेश हुआ है। वहीं बीते दो महीनों में गोल्ड ईटीएफ में 1055 करोड़ रुपए का निवेश हुआ है। लोग गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स में निवेश कर रहे हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications