नई दिल्ली, जुलाई 14। हर व्यक्ति चाहता है कि उसको हर माह अच्छी खासी रकम खर्च के लिए मिलती रहे। हालांकि यह काम कठिन नहीं है, लेकिन आमतौर पर लोग अच्छी वित्तीय प्लानिंग नहीं बना पाते हैं, जिससे ऐसा हो नहीं पाता है। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपको हर माह 10,000 रुपये की आमदनी होती रहे, तो आप यहां बताई जा रही वित्तीय प्लानिंग पर अमल कर सकते हैं।
आइये जानते हैं कि क्या है यह वित्तीय प्लानिंग, जिससे हर माह 10,000 रुपये की कमाई सारी जिंदगी होती रहेगी।
ये है 10,000 रुपये महीने कमाई वाली वित्तीय प्लानिंग
हर माह अगर आप 10,000 रुपये की कमाई करना चाहते हैं, तो पहले आपको करीब 20 लाख रुपये का फंड तैयार करना होगा। इस फंड को बाद में आप बैंक में जमा कर देंगे तो करीब 6 फीसदी ब्याज कमा सकेंगे। इस प्रकार आप हर माह 10,000 रुपये की कमाई कर सकेंगे। आइये जानते हैं कैसे 1100 रुपये महीने का निवेश बन जाएगा 20 लाख रुपये।
ऐसे शेयर करें निवेश
20 लाख रुपये का फंड तैयार करने के लिए सबसे पहले एक सा दो अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम का चयन करें। इसके बाद इसमें सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (सिप) माध्यम से 1100 रुपये महीने का निवेश शुरू करें। अगर इस निवेश पर हर साल औसतन 12 फीसदी का रिटर्न मिलता रहे तो 25 साल में आपके पास 20 लाख रुपये से ज्यादा का फंड तैयार हो जाएगा।
अगर आपको लग रहा है कि यह 12 फीसदी का रिटर्न मिलना कठिन है, तो खबर के अंत में उन म्यूचुअल फंड की लिस्ट पढ़ सकते हैं, जिन्होंने इससे भी ज्यादा का रिटर्न दिया है।
निवेश बढ़ाकर जल्दी भी पा सकते हैं 20 लाख रुपये का लक्ष्य
अगर आपको लगता है कि 20 लाख रुपये का फंड जल्द तैयार होना चाहिए, जिससे 10,000 रुपये महीने जल्द मिलने लगें, तो यह भी संभव है। ऐसे में आपको बस थोड़ा सा निवेश बढ़ाना होगा। आइये जानते हैं कि थोड़ा ज्यादा निवेश कितना जल्द हो जाएगा 20 लाख रुपये।
2000 रुपये से शुरू करें निवेश
अगर आप किसी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में 2000 रुपये महीने का निवेश शुरू करेंगे तो 20 लाख रुपये का फंड काफी पहले तैयार हो जाएगा। अगर म्यूचुअल फंड औसतन 12 फीसदी का रिटर्न हर साल देती है तो यह 2000 रुपये महीने का निवेश करीब 20 साल में ही 20 लाख रुपये हो जाएगा।
3000 रुपये से शुरू करें निवेश
अगर आप किसी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में 2000 रुपये महीने का निवेश शुरू करेंगे तो 20 लाख रुपये का फंड और पहले ही तैयार हो जाएगा। अगर म्यूचुअल फंड औसतन 12 फीसदी का रिटर्न हर साल देती है तो यह 3000 रुपये महीने का निवेश करीब 17 साल में ही 20 लाख रुपये हो जाएगा।
4000 रुपये से शुरू करें निवेश
अगर आप किसी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में 4000 रुपये महीने का निवेश शुरू करेंगे तो 20 लाख रुपये का फंड और पहले ही तैयार हो जाएगा। अगर म्यूचुअल फंड औसतन 12 फीसदी का रिटर्न हर साल देती है तो यह 4000 रुपये महीने का निवेश करीब 15 साल में ही 20 लाख रुपये हो जाएगा।
5000 रुपये से शुरू करें निवेश
अगर आप किसी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में 5000 रुपये महीने का निवेश शुरू करेंगे तो 20 लाख रुपये का फंड और पहले ही तैयार हो जाएगा। अगर म्यूचुअल फंड औसतन 12 फीसदी का रिटर्न हर साल देती है तो यह 5000 रुपये महीने का निवेश करीब 14 साल में ही 20 लाख रुपये हो जाएगा।
जानिए अच्छा रिटर्न देने वाली म्यूचुअल फंड स्कीमों के नाम
ये हैं 5 साल में सबसे अच्छा रिटर्न देने वाली टॉप 5 म्यूचुअल फंड स्कीमें
कोटक स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल में औसतन 29.71 फीसदी का रिटर्न दिया है। यह रिटर्न सिप माध्यम से मिला है।
पीजीआईएम इंडिया मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल में औसतन 29.66 फीसदी का रिटर्न दिया है। यह रिटर्न सिप माध्यम से मिला है।
एक्सिस स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल में औसतन 28.90 फीसदी का रिटर्न दिया है। यह रिटर्न सिप माध्यम से मिला है।
निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल में औसतन 28.13 फीसदी का रिटर्न दिया है। यह रिटर्न सिप माध्यम से मिला है।
एसबीआई स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल में औसतन 27.40 फीसदी का रिटर्न दिया है। यह रिटर्न सिप माध्यम से मिला है।
नोट : म्यूचुअल फंड स्कीमों के रिटर्न की गणना 14 जुलाई 2021 की एनएवी के आधार पर की गई है।
ये हैं 5 साल में सबसे अच्छा रिटर्न देने वाली और टॉप 5 म्यूचुअल फंड स्कीमें
एक्सिस मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल में औसतन 25.38 फीसदी का रिटर्न दिया है। यह रिटर्न सिप माध्यम से मिला है।
एडलवाइस मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल में औसतन 24.92 फीसदी का रिटर्न दिया है। यह रिटर्न सिप माध्यम से मिला है।
कोटक इमर्जिंग इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल में औसतन 23.80 फीसदी का रिटर्न दिया है। यह रिटर्न सिप माध्यम से मिला है।
इनवेस्को इंडिया मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल में औसतन 23.46 फीसदी का रिटर्न दिया है। यह रिटर्न सिप माध्यम से मिला है।
निप्पॉन इंडिया ग्रोथ म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल में औसतन 22.30 फीसदी का रिटर्न दिया है। यह रिटर्न सिप माध्यम से मिला है।
डीएसपी मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल में औसतन 20.57 फीसदी का रिटर्न दिया है। यह रिटर्न सिप माध्यम से मिला है।
नोट : म्यूचुअल फंड स्कीमों के रिटर्न की गणना 14 जुलाई 2021 की एनएवी के आधार पर की गई है।
अंत में जानिए सिप क्या होती है।
जानिए सिप क्या होता है
म्यूचुअल फंड में सिप निवेश के एक खास माध्यम को कहते हैं। यह कुछ उसी तरह होता है, जैसे पोस्ट ऑफिस या बैंक में आरडी होता है। सिप माध्यम में हर माह की तय तरीख को आपकी तरफ से तय पैसा म्यूचुअल फंड स्कीम में चला जाता है। सिप को कितने भी साल के लिए किया जा सकता है। वहीं सिप को बीच में कभी भी बंद किया जा सकता है। आमतौर पर सिप को बंद करने पर पेनाल्टी नहीं लगती है। सिप चलने के दौरान भी म्यूचुअल फंड स्कीम से पैसा निकाला जा सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Silver Price Today: 26 मार्च को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! प्रति किलो चांदी सस्ता हुआ या महंगा?

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक बंद हैं या खुला? बैंक जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications