भारतीय रेलवे ने अपने यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है. रेलवे एक बार फिर कई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन लॉन्च करने की तैयारी में है. रेलवे ने ये फैसला अपने यात्रियों का सफर और कम्फर्ट बनाने के लिए लिया है. चलिए फटाफट जान लेते है कि रेलवे ये नई स्लीपर वंदे भारत ट्रेन कहां-कहां शुरू करने वाला है.

भारतीय रेलवे साल 2025-26 के बीच 10 नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन लॉन्च कर सकता है. रेलवे से हर दिन करोड़ों लोग ट्रेवल करते हैं. वहीं दिवाली या छठपूजा जैसे त्योहारों में रेलवे के यात्रियों की संख्या डबल हो जाती है. इन नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में यात्रियों के कम्फर्ट का खास ध्यान रखा जाएगा.
इस वंदे भारत ट्रेन की सुविधा और इंटीरियर भी काफी खास और अलग होने वाले हैं.
कब तक शुरू होगी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन?
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सभी जरूरी परीक्षण और ट्रायल के बाद 2025 की शुरुआत में चलना शुरू हो सकती है. अभी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन ऑसीलेशन ट्रायल और अन्य परीक्षण से गुजर रही है. ये ट्रायल 15 नवंबर से आने वाले दो महीने तक जारी रहेगा.
जिसके बाद देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को कॉमर्शियल सर्विस के लिए दे दिया जाएगा.
क्या होगा वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में खास ?
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कई ऐसे फीचर होने वाले हैं, जो यात्रियों के सफर को और सुविधाजनक बनाने वाले है. वहीं इस ट्रेन को खास तरीके से डिजाइन किया गया है. ताकि यात्री सुरक्षित तरीके से सफर कर पाएं.
इस ट्रेन में एक बार में 823 यात्री सफर कर सकते हैं. इसके अलावा नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में फस्ट क्लास एसी, 2-टायर एसी और 3 टायर एसी जैसे कोच होने वाले हैं.
कहां चलेगी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन?
भारतीय रेलवे की तरफ से अभी तक ऑफिशियल तरीके से ये घोषणा नहीं हुई है कि पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन किस राज्य या शहर से चलने वाली है. वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के रूट को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही है. ऐसा कहा जा रहा है की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन नई दिल्ली और पुणे या नई दिल्ली से श्रीनगर तक चल सकती है.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications