सोने-चांदी की कीमतों में आई तेजी आज थम गई है। सोना-चांदी की कीमत में एक बार फिर से गिरावट का दौर शुरू हो गया है।
नई दिल्ली: सोने-चांदी की कीमतों में आई तेजी आज थम गई है। सोना-चांदी की कीमत में एक बार फिर से गिरावट का दौर शुरू हो गया है। सोना खरीदने का फिलहाल बढ़िया मौका है। सोने की तेजी एक बार फिर से धड़ाम हो गया है। सोना फिलहाल 50000 हजार रुपए के नीचे आया है, जबकि चांदी की कीमत 65000 हजार रुपए के करीब है।

सस्ता हुआ पहले से ज्यादा सोना
सर्राफा बाजारों में आज सोने और चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली। आज 10 ग्राम सोने का भाव 50 हजार रुपये के नीचे आ गया है। सोने का भाव 199 रुपये लुढ़ककर 49,940 रुपये पर खुला। वहीं शाम को 49851 रुपये पर बंद हुआ। बात करें जबकि चांदी की तो 1,538 रुपये गिरकर 65,576 रुपये पर खुली, शाम को 65735 रु पर बंद हुई। वहीं 22 कैरेट सोना की तो 45745 रुपये पर आ चुका है। बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 49940 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 49740 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 45745 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 37455 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 65576 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
ज्वैलरी खरीदने से पहले चेक करें दाम
सोना और चांदी की खरीददारी करने जा रहे तो सबसे पहले रेट को लेकर कंर्फम हो जाए। अगर सोना और चांदी से जुड़ी अन्य जानकारी चाहते हैं, तो हमारे पेज https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/ पर आकर ले सकते हैं। यहां पर देश के हर शहर का सोने और चांदी का दाम दिन में कई बार अपडेट किए जाते हैं। इसके अलावा (आईबीजेए) वेबसाइट (ibjarates.com) पर जाकर सही मूल्य अवश्य जांच लिया करें। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) जो रेट देता है वो देश भर में माना जाता है हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए सोने और चांदी के भाव में जीएसटी शामिल नहीं होता है। सोने-चांदी का करेंट रेट जिसे हाजिर भाव भी कहते हैं ये अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।
सोने के वायदा भाव में गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती
घरेलू वायदा बाजार में बुधवार को सोने एवं चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह फरवरी, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 28 रुपये यानी 0.06 फीसद की गिरावट के साथ 50,053 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में फरवरी अनुबंध वाले सोने का दाम 50,081 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। इसी तरह अप्रैल, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का दाम आठ रुपये यानी 0.02 फीसद की भाव कमी के साथ 50,101 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पिछले सत्र में अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का भाव 50,109 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह मार्च, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 171 रुपये यानी 0.26 फीसद की गिरावट के साथ 66,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इससे पिछले सत्र में मार्च, 2021 में अनुबंध वाली चांदी की कीमत 66,871 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। दूसरी ओर, मई 2021 में कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 45 रुपये यानी 0.07 फीसद की तेजी के साथ 67,739 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इससे पहले मंगलवार को मई, 2021 अनुबंध वाली चांदी की कीमत 67,694 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications