इस सप्ताह सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। तो अगर आप आज सोना खरीदना चाह रहे हैं तो थोड़ा रुक जाए। सोना एक बार फिर से उछलकर 50000 रुपए के आंकड़े के करीब पहुंच कर बंद हुई।
नई दिल्ली: इस सप्ताह सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। तो अगर आप आज सोना खरीदना चाह रहे हैं तो थोड़ा रुक जाए। सोना एक बार फिर से उछलकर 50000 रुपए के आंकड़े के करीब पहुंच कर बंद हुई। वहीं चांदी की कीमत 66000 रुपए प्रति किलोग्राम ज्यादा पर बंद हुई है।

सोने के भाव में तेजी आई
सर्राफा बाजारों में आज फिर सोने-चांदी के भाव में तेजी देखने को मिली। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 187 रुपये चढ़कर 50194 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं शाम को 50108 रुपये पर बंद हुआ। बात करें जबकि चांदी की तो 57 रुपये महंगी होकर 66,526 रुपये प्रति किलो पर खुली, शाम को 66519 रु पर बंद हुई। वहीं 22 कैरेट सोना की तो 45978 रुपये पर आ चुका है। बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 50194 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 49993 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 45978 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 37646 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 66526 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
सोना खरीदने वक्त इस वेबसाइट पर चेक करें दाम
बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) जो रेट देता है वो देश भर में माना जाता है हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए सोने और चांदी के भाव में जीएसटी शामिल नहीं होता है। सोने-चांदी का करेंट रेट जिसे हाजिर भाव भी कहते हैं ये अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है। इसलिए सोना और चांदी की खरीददारी करने जो से पहले (आईबीजेए) वेबसाइट (ibjarates.com) की वेबसाइडट पर जाकर सही मूल्य अवश्य जांच लिया करें। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है।
सोने के वायदा भाव में गिरावट, चांदी भी हुई काफी सस्ती
सोने एवं चांदी की वायदा कीमतों में शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सुबह फरवरी, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 114 रुपये यानी 0.23 फीसद की गिरावट के साथ 50,276 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में फरवरी कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का मूल्य 50,390 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। वहीं, अप्रैल में डिलिवरी वाले सोने का भाव 115 रुपये यानी 0.23 फीसद की गिरावट के साथ 50,339 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। गुरुवार को अप्रैल अनुबंध वाले सोने का भाव 50,454 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 10:22 बजे मार्च, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 436 रुपये यानी 0.64 फीसद की गिरावट के साथ 67,831 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इससे पिछले सत्र में मार्च अनुबंध वाली चांदी की कीमत 68,267 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। इसी तरह मई, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 522 रुपये या 0.75 फीसद की भाव कमी के साथ 68,637 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इससे पिछले सत्र में मई कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 69,159 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications