नई दिल्ली, अप्रैल 19। गर्मी के मौसम ने परेशान करना शुरू कर दिया है। ये स्थिति अब बरसात आने तक रहेगी। सही मायनों में अब पंखे से एसी पर आने का वक्त आ गया है। अगले कई महीनों तक आपको एसी की जरूरत पड़ेगी। इस समय लोग अपने एयर कंडीशनर की सफाई और सर्विसिंग में बिजी होंगे। वहीं कुछ लोग अपनी आवश्यकताओं और बजट के अनुसार सबसे अच्छा एयर कंडीशनर खरीदने की तैयारी में होंगे। अगर आप भी घर या ऑफिस के लिए बेस्ट एयर कंडीशनर की तलाश में हैं, तो ये खबर आपके काफी काम की है। इस खबर में हम आपको 1.5 टन क्षमता वाले टॉप 5 स्प्लिट एयर कंडीशनर मॉडलों की जानकारी देंगे। एसी खरीदते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए आप ये भी जान पाएंगे।
सान्यो 1.5 टन 3 स्टार डुअल इन्वर्टर स्प्लिट एसी
1.5 टन क्षमता वाला ये एक दमदार एसी है। इस एसी की कीमत अमेजन पर 28,990 रु है। आपको प्रोडक्ट पर 1 साल, कंडेंसर पर 1 साल और इसके कंप्रेशर पर 5 साल की वारंटी मिलेगी। ये एसी न्यूनतम आवाज करता है। यह "मेड इन इंडिया" एसी इंस्टैंट कूलिंग करने के लिए ग्लेशियर मोड फीचर से लैस है। एयर क्वालिटी में सुधार के लिए ये एसी इन-बिल्ड पीएम 2.5 फ़िल्टर और एंटी-डस्ट फ़िल्टर के साथ आता है।
हिताची 1.5 टन 3 स्टार स्प्लिट एसी
हिताची 1.5 टन 3 स्टार स्प्लिट एसी इस समय अमेजन पर 35,900 रु में उपलब्ध है। 3 स्टार 1.5 टन कैपिसिटी वाला ये एसी आर-32 रेफ्रिजरेंट फ्रॉस्टवाश तकनीक से लैस है। यह एसी 52 डिग्री तक तापमान में मध्यम और बड़े साइज के कमरों को ठंडा कर सकता है। ये एक यूनीक सुपरफाइन मेश फिल्टर भी है, जो हवा को ताज़ा रखता है। आपको इस प्रोडक्ट पर 1 साल, कंडेंसर पर 1 साल और इसके कंप्रेशर पर 5 साल की वारंटी मिलेगी।
टीसीएल एलीट आईईसीओ 1.5 टन 5 स्टार एआई अल्ट्रा-इन्वर्टर वाई-फाई स्प्लिट एसी
ये एसी अमेजन पर सिर्फ 27990 रु में मिल रहा है। ये एक 5 स्टार एसी है। इस प्रोडक्ट पर 1 साल, कंडेनसर पर 1 साल, कंप्रेसर पर 10 साल और पीसीबी पर 3 साल की वारंटी मिलेगी। एसी में एक एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) अल्ट्रा-इन्वर्टर कंप्रेसर और आर 32 रेफ्रिजरेंट है, जो कम ग्लोबल वार्मिंग क्षमता वाले कमरे को जल्दी से ठंडा करता है। कम आवाज के साथ ये एसी बिजली भी बचाता है। इसमें एक डस्ट फिल्टर भी है ताकि आपके कमरे के अंदर की हवा ताज़ा रहे और विभिन्न हानिकारक पार्टिकल्स खत्म हों।
हायर 1.5 टन 3 स्टार स्प्लिट एसी
इस एसी को आप अमेजन से 29,850 रु में खरीद सकते हैं। इस प्रोडक्ट पर 1 साल और इसके कंप्रेसर पर आपको 6 साल की वारंटी मिलेगी। इस एसी में हाई परफॉर्मेंस कंप्रेसर दिया गया। ये एसी सुपर जंग विरोधी तकनीक और इंस्टैंट चिल मोड के साथ आता है। इसमें हाई एफिशिएंसी वाला ड्युअल रोटरी कंप्रेसर है जो बिजली की खपत कम करने में मदद करता है और कुछ ही मिनटों में कमरे को ठंडा करता है।
आईएफबी 1.5 टन 5 स्टार ट्विन इन्वर्टर स्प्लिट फास्टकोल गोल्ड सीरीज एसी
आईएफबी 1.5 टन 5 स्टार ट्विन इन्वर्टर स्प्लिट फास्टकोल गोल्ड सीरीज एसी की कीमत अमेजन पर 42,870 रु है। 5 स्टार इन्वर्टर एसी के मामले ये बेस्ट ऑप्शन है। ये ट्विन इन्वर्टर हाई-स्पीड एचडी कंप्रेसर वाला एसी 58 डिग्री पर भी कमरे को जल्दी ठंडा करता है। आपको इस एसी पर 1 साल और कंप्रेसर पर 10 साल की वारंटी मिलेगी।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

SEBI के नए बायबैक नियम लागू: अब ओपन-मार्केट में निवेश से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications