सोने-चांदी की कीमतों में पिछले कई दिनों से फेरबदल जारी है। आज यानी सोमवार 1 मार्च को सोना जहां सस्ता हुआ है, वहीं चांदी में भी गिरावट आई है।
नई दिल्ली: सोने-चांदी की कीमतों में पिछले कई दिनों से फेरबदल जारी है। आज यानी सोमवार 1 मार्च को सोना जहां सस्ता हुआ है, वहीं चांदी में भी गिरावट आई है। 24 कैरेट से लेकर 14 कैरेट तक के सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले महीने फरवरी में भी सोने के दाम में गिरावट देखी गई है। 24 कैरेट गोल्ड का दाम 46000 रुपए के आंकड़े के करीब है, वहीं चांदी की कीमत 68500 रुपए के आंकड़े को पार कर गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।

135 रु की गिरावट के साथ 45976 रुपये पर बंद हुआ सोना
अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को 26 फरवरी को सोना 46570 पर बंद हुआ था। आज 1 मार्च सोमवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव शुक्रवार के मुकाबले 459 रुपये गिरावट 46111 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 135 रु की गिरावट के साथ 45976 रुपये पर बंद हुआ।
7 रु की गिरावट के साथ 68466 रु पर बंद हुई चांदी
बात करें चांदी कि तो 26 फरवरी को चांदी 68621 पर बंद हुई थी। वहीं आज 1 मार्च को जबकि चांदी 148 रुपये गिरावट होकर 68473 रुपये प्रति किलो के दर से खुली। जबकि शाम को 7 रु की गिरावट के साथ 68466 रु पर बंद हुई। बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
कितना सस्ता हुआ सोने-चांदी आज
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 46111 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 45926 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 42238 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 34583 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 68473 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
चेक करें ज्वैलरी के लेटेस्ट दाम
सोना और चांदी की खरीददारी करने जा रहे तो सबसे पहले रेट को लेकर कंर्फम हो जाए। अगर सोना और चांदी से जुड़ी अन्य जानकारी चाहते हैं, तो हमारे पेज https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/ पर आकर ले सकते हैं। यहां पर देश के हर शहर का सोने और चांदी का दाम दिन में कई बार अपडेट किए जाते हैं। इसके अलावा (आईबीजेए) वेबसाइट (ibjarates.com) पर जाकर सही मूल्य अवश्य जांच लिया करें। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) जो रेट देता है वो देश भर में माना जाता है हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए सोने और चांदी के भाव में जीएसटी शामिल नहीं होता है। सोने-चांदी का करेंट रेट जिसे हाजिर भाव भी कहते हैं ये अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।
वायदा बाजार में महंगा हुआ सोना
सोने एवं चांदी के वायदा दाम में सोमवार को बढ़ोत्तरी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सुबह अप्रैल, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का दाम 218 रुपये यानी 0.48 फीसद के उछाल 45,954 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में अप्रैल, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 45,736 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। वहीं, जून 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 226 रुपये यानी 0.49 फीसद के उछाल 46,095 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में जून अनुबंध वाले सोने का दाम 45,869 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications