आम आदमी के लिए बढ़ती महंगाई के बीच एक और झटका लगने वाला है। एक तरफ पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छूती नजर आ रही है, दूसरी ओर ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ा दी है।
नई दिल्ली, मार्च 1। आम आदमी के लिए बढ़ती महंगाई के बीच एक और झटका लगने वाला है। एक तरफ पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छूती नजर आ रही है, दूसरी ओर ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ा दी है। सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इस महीने बढ़ोतरी की है। आज यानी 1 मार्च 2022 से आपके पैसे से जुड़े कई नियमों में बदलाव हो रहे हैं। इसके तहत एलपीजी सिलेंडर के दाम से लेकर बैंकिंग सेवाओं तक में बदलाव हुए हैं। इस बार भी गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव हुआ है। चलिए अपनी खबर के जरिए आपको बताते है इन नियमों के बारे में।

बढ़ गए रसाई गैस सिलेंडर के दाम
हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस की कीमतें तय होती है।
सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज यानी 1 मार्च 2022 से रसोई गैस सिलेंडर के दामों में बड़ा इजाफा कर दिया है। दिल्ली में आज से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम 105 रुपये बढ़कर 2,012 रुपये पहुंच गया है। तेल कंपनियों ने बताया कि दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का मूल्य 105 रुपये बढ़ा दिया गया है। नई कीमतें आज से ही लागू हो गईं हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने 5 किलोग्राम वाले छोटे रसोई गैस सिलेंडर के दाम में भी बड़ा इजाफा कर दिया है। दिल्ली में अब 5 किग्रा वाला एलपीजी सिलेंडर 27 रुपये महंगा हो गया है। अब ग्राहकों को अब ये 569 रुपये में मिलेगा। हालांकि, कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।
इंडिया पोस्ट बैंक का बढ़ेगा चार्ज
बात करें इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक कि तो अपने डिजिटल सेविंग्स अकाउंट के लिए क्लोजर चार्जेस लेना शुरू कर दिया है। अगर आपका इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में सेविंग खाता है तो आपको इस चार्ज का पेमेंट अकाउंट बंद करते समय करना होगा। यह चार्ज 150 रुपये है और इस पर जीएसटी भी देना होगा। बैक का ये नया नियम 5 मार्च 2022 से लागू किया जाएगा।
बदलेगा कैश जमा करने का नियम
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की ओर से जारी नियमों के अनुसार, एटीएम में कैश जमा करने के मौजूदा सिस्टम में कुछ बदलाव किया जा रहा है। नकद डालने के मौजूदा सिस्टम को खत्म करने के लिए एटीएम में कैश रिपलेनिशमेंट के समय केवल लॉकेबल कैसेट का ही इस्तेमाल सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
आईएफएससी कोड बदल गया
डीबीएस बैंक इंडिया लिमिटेड (डीबीआईएल) और लक्ष्मी विलास बैंक (एलवीबी) के 28 फरवरी, 2022 से पुराने आईएफएससी कोड बदल गए हैं। डीबीएस बैंक इंडिया लिमिटेड (डीबीआईएल) में लक्ष्मी विलास बैंक (एलवीबी) में वियल हो चुका है, जिसके बाद सभी शाखाओं के आईएफएससी और एमआईसीआर कोड बदल गए हैं। डीबीआईएल द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ग्राहकों को 1 मार्च, 2022 से एनईएफटी/आरटीजीएस/आईएमपीएस के माध्यम से पैसे लेनदेन के लिए नए डीबीएस आईएफएससी कोड का उपयोग करना होगा।
लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की छूट खत्म
पेंशनर्स के लिए 28 फरवरी लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की अंतिम तारीख थी। आज यानी 1 मार्च से सरकार की ओर से दी गई छूट खत्म हो गई है। ऐसे में देखना ये है कि क्या ये तारीख आगे बढ़ती है या नहीं। आम तौर पर जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की आखिरी तारीख हर साल 30 नवंबर होती है लेकिन सरकारी पेंशनभोगियों को एक बड़ी राहत देते हुए इस साल 2 बार तारीख बढ़ाई गई थी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
