नयी दिल्ली। कोरोना महामारी ने भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में रोजगार की हालत खराब कर दी। करोड़ों लोगों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा। बड़ी संख्या में लोगों को सैलेरी में कटौती का सामना करना पड़ा। जिन लोगों के अपने कारोबार थे उनके सामने भी कई दिक्कतें आई हैं। कारोबर ठप्प हो गए। कैश फ्लो की स्थिति खराब हो गई। अभी भी बहुत से लोगों की नौकरियों पर संकट बरकरार है। मगर इस बीच भारतीयों के लिए एक विशेष सेक्टर से अच्छी खबर आई है। दरअसल एक सेक्टर में 1 लाख नई नौकरियों के अवसर बनने की उम्मीद है। लॉकडाउन में ढील के बाद धीरे-धीरे कारोबारी गतिविधियां बेहतर हो रही हैं। इससे कई सेक्टरों में नौकरियों के नए अवसर आते दिख रहे हैं।
किस सेक्टर में चाहिए 1 लाख लोग
भारत में अब डेटा साइंस सेक्टर काफी तेजी से फल-फूल रहा है। यही वो सेक्टर है जिसमें 1 लाख स्किल्ड लोगों के लिए रोजगार के अच्छे मौके हैं। एजुकेशन टेक्नोलॉजी कंपनी ग्रेट लर्निंग के अनुसार अगस्त के अंत में इस सेक्टर में 93 हजार से ज्यादा नौकरियां रहीं। दरअसल डेटा साइंस वो सेक्टर है जिसके पेशेवरों की मांग में काफी तेजी से बढ़ोतरी देखने के मिल रही है। आपको जान कर हैरानी हो सकती है अगस्त में ग्लोबल लेवल पर डेटा साइंस प्रोफेशनल्स की डिमांड में 9.8 फीसदी हिस्सेदारी भारत की रही। इसी साल जनवरी में यह हिस्सेदारी 7.2 फीसदी थी। कोरोना के कारण इस सेक्टर में भी नौकरियां घटीं, मगर स्थिति सुधरने के साथ ही रोजगार के अवसर बढ़े हैं।
इस मामले में बैंगलोर में नंबर 1
न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार फरवरी 2020 में यानी कोरोना और लॉकडाउन से पहले डेटा साइंस सेक्टर में 1,09,000 नौकरियां थीं। मगर संकट की स्थिति में ये नंबर घट कर मई 2020 में 82,500 पर आ गए। मगर अनलॉक की शुरुआत के बाद रोजगार के अवसर फिर से बढ़ने लगे। अगस्त तक इन विशेष प्रोफेश्नल के लिए 93,500 वैकेंसियां हो गईं। आपको बता दें कि डेटा साइंस सेक्टर में नई नौकरियां सबसे अधिक बैंगलोर में देखने को मिलती हैं। अकेला बैंगलोर कुल वैकेंसी में 23 फीसदी हिस्सेदारी रखता है। इसके बाद 20 फीसदी के साथ दिल्ली-एनसीआर का नंबर है। 15 फीसदी के साथ मुंबई तीसरे नंबर पर है।
होनी चाहिए ये योग्यता
डेटा साइंस प्रोफेश्नल बनने के लिए आपके पास खास एजुकेशन होनी जरूरी है। इस फील्ड में अपना फ्यूचर बनाने के लिए आपके पास कंप्यूटर प्रोग्रामिंग लैंग्वेज की जानकारी होना जरूरी है। इसके अलावा आपके पास 12वीं कक्षा में मैथ सबजेक्ट होना भी अनिवार्य है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डेटा साइंस संबंधित प्रोग्राम NEET सहित और भी कई इंस्टिट्यूशन में मिल जाएंगे। कई जगह डेटा साइंस में बीटेक कॉर्स भी उपलब्ध है।
More From GoodReturns

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications