इस देश में जारी होगा 1 लाख का नोट, पर इतने पैसों से मिलेंगे सिर्फ 2 किलो आलू

नयी दिल्ली। अगर आप कभी सुनें कि भारत में 1 लाख रु का नोट छपने जा रहा है तो आपको कितनी हैरानी होगी? मगर एक ऐसा देश है जहां ऐसा होने जा रहा है। ये देश अपनी मुद्रा में 1 लाख का नोट जारी करने की तैयारी में है। 1 लाख की रकम भारत जैसे देश में ठीक-ठाक रहती है, क्योंकि इतने पैसों में काफी कुछ खरीदा जा सकता है। आप सैकंड हैंड कार भी खरीद सकते हैं। इतने रुपये में नयी बाइक खरीदने के बाद भी आपके पास पैसा बचेगा। मगर जिस देश की बात हम करने जा रहे हैं वहां 1 लाख में 2 किलो आलू या सिर्फ आधा किलो चावल ही मिल सकेंगे। जी हां चौंकिए मत। आज हम आपको बताएंगे एक ऐसे देश के बारे में जहां मुद्रास्फीति हद से ज्यादा बढ़ चुकी है।

दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला

दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला

हम बात कर रहे हैं दक्षिण अमेरिकी वेनेजुएला की, जहां मुद्रास्फीति इस कदर बढ़ गई है कि 1 कप चाय या कॉफी के लिए आपको सूटकेस भर कर पैसा ले जाना पड़ेगा। वेनेजुएला, जिसकी राजधानी काराकास है, की गिनती एक वक्त दुनिया के पैसे वाले देशों में होती थी। क्योंकि इस देश के पास तेल का खजाना था, जो अब भी है। वेनेजुएला दुनिया के बड़े कच्चे तेल के एक्सपोर्टर्स में से रहा है। पर अब यहां मंदी का संकट आ गया है। वेनेजुएला की मुद्रा रद्दी के भाव पर आ गई। इसी वजह से महंगाई में सैकड़ों-हजारों गुना की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

1 कप कॉफी 25 लाख और 1 किलो टमाटर 50 लाख में

1 कप कॉफी 25 लाख और 1 किलो टमाटर 50 लाख में

एक रिपोर्ट के अनुसार 2 साल पहले ही वेनेजुएला में महंगाई कितनी बढ़ गई थी इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वहां 1 कप कॉफी काम 25 लाख बोलिवार था। जबकि 1 किलो टमाटर का भाव 50 लाख बोलिवार पहुंच गया था। बता दें कि बोलिवार वेनेजुएला की मुद्रा को कहते हैं। इतनी भारी महंगाई के चलते लोगों के लिए पैसा चुकाना असंभव हो गया था। 2 साल बाद हालात अब भी वेनजुएला सुधरे नहीं हैं।

1 लाख बोलिवार की कीमत सिर्फ 17 रु

1 लाख बोलिवार की कीमत सिर्फ 17 रु

बता दें कि वेनेजुएला में अब नोटों की कम सामने आने लगी है। मजबूरन वेनेजुएला की सरकार का नोटों के लिए और पेपर मंगाना पड़ रहा है। यहां की सरकार ने इटली की एक कंपनी से 71 टन सिक्योरिटी पेपर मंगाया है। इसके बाद 1 लाख का नोट जारी किया जाएगा। मगर 1 लाख बोलिवार की कीमत बहुत अधिक नहीं होगी। भारतीय रुपये में देखें तो ये सिर्फ 17 रु के बराबर होगा। जबकि 0.23 अमेरीकी डॉलर ही वेनेजुएला के 1 लाख बोलिवार के बराबर होगा।

देश छोड़ कर जा रहे लोग

देश छोड़ कर जा रहे लोग

एक समय अमीर देशों की लिस्ट में शामिल वेनेजुएला में अब हालात भूखमरी के हैं। मजबूरन लोग यहां से निकल कर दूसरे देशों का रुख कर रहे हैं। बुरे हालातों का इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि महीने भर काम करने के बाद कोई व्यक्ति 2-3 दिन खाने लायक ही कमा सकता है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+