1 June 2025 New Rules: हर महीने की तरह जून की शुरुआत भी कई अहम बदलावों के साथ होने जा रही है। इन बदलावों का असर आम आदमी की जेब और रोजमर्रा के पैसों के लेन-देन पर सीधा पड़ेगा, फिर चाहे बात हो PF निकालने के नए तरीके की, UPI पेमेंट रूल्स की या फिर गैस सिलेंडर के दाम की-हर बदलाव आपके लिए जानना जरूरी है। आइए जानते हैं 1 जून 2025 से कौन-कौन से नियम बदलने जा रहे हैं।

PF निकालना अब पहले से आसान, EPFO 3.0 लॉन्च को तैयार
सरकार EPFO का नया वर्जन EPFO 3.0 लॉन्च करने जा रही है। इस अपडेट के बाद PF क्लेम करना और भी आसान हो जाएगा। खास बात यह है कि अब आप ATM और UPI की मदद से भी PF से पैसे निकाल सकेंगे। इससे देशभर के करीब 9 करोड़ कर्मचारी लाभान्वित होंगे।
UPI पेमेंट में दिखेगा असली अकाउंट होल्डर का नाम
UPI यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव आ रहा है। अब जब आप किसी को पेमेंट करेंगे तो स्क्रीन पर सिर्फ उसी व्यक्ति का असली बैंकिंग नाम दिखाई देगा जिसका अकाउंट है। पहले QR कोड या शॉर्ट नेम दिखता था, जिससे धोखाधड़ी की संभावना रहती थी। अब यह नियम सभी ऐप्स को 30 जून तक लागू करना होगा।
क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए नई फीस और पेनल्टी
अगर आप कोटक महिंद्रा बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो ध्यान दें। अब अगर आपकी ऑटो-डेबिट ट्रांजेक्शन फेल होती है, तो बैंक 2% तक का चार्ज वसूलेगा। यह चार्ज ₹450 से ₹5000 के बीच हो सकता है। साथ ही कुछ कार्ड्स पर फाइनेंस चार्ज भी 3.50% से बढ़ाकर 3.75% मासिक किया जा सकता है।
FD की ब्याज दरों में हो सकता है बदलाव
बैंकों द्वारा फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाली ब्याज दरों में जून महीने में बदलाव देखने को मिल सकता है। सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने हाल ही में 5 साल की FD पर ब्याज दर को 8.6% से घटाकर 8% किया है। दूसरे बैंक भी इस दिशा में कदम उठा सकते हैं।
1 जून को LPG सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा
हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होता है। जून में भी घरेलू और कमर्शियल दोनों सिलेंडरों की कीमतें संशोधित की जाएंगी। मई में जहां घरेलू गैस की कीमत स्थिर रही, वहीं कमर्शियल सिलेंडर ₹17 तक सस्ता हुआ था।
CNG, PNG और ATF की कीमतें भी हो सकती हैं बदल
एलपीजी की तरह ही CNG, PNG और एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में भी बदलाव 1 जून को संभव है। तेल कंपनियां हर महीने की शुरुआत में इनके दामों की समीक्षा करती हैं।
ओवरनाइट म्यूचुअल फंड्स में नया कट-ऑफ टाइम
SEBI ने म्यूचुअल फंड निवेश के लिए नया कट-ऑफ समय तय किया है। 1 जून से ऑफलाइन निवेश के लिए दोपहर 3 बजे और ऑनलाइन के लिए शाम 7 बजे की डेडलाइन लागू होगी। इसके बाद किए गए निवेश अगले कारोबारी दिन के लिए माने जाएंगे।
फ्री आधार अपडेट की आखिरी तारीख 14 जून
UIDAI की ओर से आधार अपडेट की फ्री सुविधा 14 जून तक है। इसके बाद अगर आप अपने आधार में कोई भी बदलाव करवाना चाहेंगे, तो 50 रुपए चार्ज देना पड़ेगा। इसलिए बेहतर है कि जरूरत होने पर इस सुविधा का फायदा समय रहते उठा लें।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
