नई दिल्ली, दिसंबर 22। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की गिनती दुनिया के कुछ सबसे बेहतर शिक्षा संस्थानों में होती है। लोग यहां पढ़ाई करने का सपना संजोते हैं। पर हर कोई स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने का सपना पूरा नहीं कर पाता। दो ऐसे दोस्त हैं, जिन्हें ये मौका मिला। पर उनमें से एक ने एक दूसरे बड़े सपने को पूरा करने के लिए स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से बीच में पढ़ाई छोड़ दी। दो दोस्त, आदित पलीचा और कैवल्य वोहरा, हमेशा से कुछ अलग करने की सोचते थे। इसीलिए 19 साल वर्षीय आदित पलीचा ने स्टैनफोर्ड को बीच में ही छोड़ दिया। उन्होंने कैवल्य के साथ बिजनेस में उतरने का फैसला किया।
4300 करोड़ रु की कंपनी
आदित और कैवल्य ने प्रयास किए, जिससे उन्हें कामयाबी मिली। इन दोनों ने मिल कर इंस्टैंट ग्रॉसरी डिलीवर करने वाली स्टार्टअप कंपनी जेप्टो की शुरुआत की। ये कंपनी महज पांच महीने में 4300 करोड़ रुपये की वैल्यू वाली कंपनी बन गई है। दरअसल जेप्टो ने हाल ही में नयी फंडिंग हासिल की है, जिसमें कंपनी की वैल्यू 57 करोड़ डॉलर या लगभग 4,300 करोड़ रुपये आंक गयी है।
कितनी फंडिंग मिली
जेप्टो को नयी फंडिंग के तहत 10 करोड़ डॉलर की फंडिंग मिले हैं। यकीन करना मुश्किल है कि डेढ़ महीने पहले जेप्टो की वैल्यू 22.5 करोड़ डॉलर आंकी गई थी, जो मौजूदा वैल्यू के मुकाबले आधे से भी कम है। तब कंपनी को फंडिंग के तहत 6 करोड़ डॉलर मिले थे। इस बार जेप्टो में ग्लेड ब्रुक कैपिटल पार्टनर्स, नेक्सस वेंचर्स पार्टनर्स, ब्रेयर कैपिटल और लैची ग्रूम से निवेश प्राप्त हुआ है। इन्होंने पहले भी जेप्टो में निवेश किया है।
लेटेस्ट है बिजनेस आइडिया
अब बात करते हैं कि जेप्टो के बिजनेस आइडिया की। ये कंपनी 10 मिनट में ग्रॉसरी डिलीवर करने के आइडिया के साथ काम करती है। जेप्टो ने 2021 में ही मुंबई से बिजनेस की शुरुआत की। अब यह बेंगलुरू, दिल्ली, गुरुग्राम और चेन्नई में भी सेवाएं दे रही है। आगे यह हैदराबाद, पुणे और कोलकाता आदि शहरों में भी कारोबार फैलाने के लिए प्लानिंग कर रही है।
कैसे सामानों की डिलिवरी
इस समय जेप्टो के पास 100 माइक्रो वेयरहाउस हैं। फिलहाल जेप्टो फ्रेश प्रोडक्ट, राशन का सामान, स्नैक्स और पर्सनल केयर सहित विभिन्न सेगमेंट में 2,500 से अधिक प्रोडक्ट्स की डिलीवरी कर रही है। जेप्टो इस समय अपने बिजनेस में ग्रोफर्स और डुंजो जैसी कंपनियों से मुकाबला कर रही है। इन्हीं की तरह यह भी ऑर्डर आने के कुछ मिनटों में ही डिलीवरी करने का दावा कर रही है।
कौन संभाल रहा है मैनेजमेंट
कंपनी की लीडरशिप में फ्लिपकार्ट, उबर, ड्रीम 11, फार्मईजी, पेपरफ्राई और अमेजन के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी और ऑपरेटर शामिल हैं। कंपनी कई और शहरों में कवरेज का विस्तार करने और अपनी टीम को तेजी से बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है। ये इस समय ऑपरेशन, सप्लाई चेन, मार्कटिंग, फाइनेंस, प्रोडक्ट, इंजीनियरिंग और मानव संसाधन सहित सभी कामों के लिए भर्ती कर रही है। इस सेगमेंट में जेप्टो का आना काफी बेहतर माना जा रहा है। आदित पालिचा और कैवल्य वोहरा देश में महामारी फैलने से कुछ समय पहले एक ब्रेक के लिए भारत लौटे थे। पर उन्होंने यहीं एक नयी शुरुआत की।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
