Business Idea: आज के समय में हर कोई अपना बिजनेस शुरू करना चाहता है लेकिन वो इसलिए अपना कारोबार शुरू नहीं कर पाता है क्योंकि बिजनेस को शुरू करने में काफी अधिक लागत आती है लेकिन कई सारे ऐसे बिजनेस है जिसको कम लागत में शुरू किया जा सकता है। आज हम आपको एक ऐसे ही बिजनेस के बारे में बताने जा रहे है इस बिजनेस का नाम फ्रोजन मटर का बिजनेस है तो फिर आइए जानते है इसके बारे में।
मटर की मांग वर्ष भर बनी रहती है लेकिन हरा मटर केवल ठंड के वक्त में ही मिलता है। शादी-विवाह और अन्य आयोजनों में फ्रोजन मटर की ही सब्जी और अन्य चीजें बनाई जाती हैं। ऐसे में अगर आप फ्रोजन मटर का बिजनेस को शुरू कर एक बंपर कमाई कर सकते हैं।

अगर आप इस बिजनेस को छोटे स्तर पर शुरू करना चाहते है तो फिर आप इसको एक कमरे से ही शुरू कर सकते है। हालांकि, अगर आप इसको बड़े स्तर पर शुरू करना चाहते है तो फिर इसके लिए आपको 4000 से 5000 वर्ग फुट जगह की जरूरत पड़ेगी।
छोटे स्तर पर कारोबार को शुरू करने पर आपको मटर को छिलने के लिए मजदूर की जरूरत होगी। वही, बड़े स्तर पर आपको मटर छीलने वाली मशीनों की जरूरत पड़ेगी। इसके साथ ही आपको कुछ लाइसेंस भी लेना होगा।
इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको सर्दियों में किसानों से हरी मटर खरीदनी होगी। इस बिजनेस को आप घर से ही शुरू कर सकते है। आपको मटर खरीदने के बाद इन्हें छीलने, धोने, उबालने और पैकिंग आदि के लिए मजदूरों की आवश्यकता होगी।
फ्रोजेन मटर बनाने के लिए आपको सबसे पहले मटर को छीलना होगा इसके बाद मटर को लगभग 90 डिग्री सेंटिग्रेट
के तापमान में उबाला जाता है। इसके बाद इसको 3-5 डिग्री सेंटिग्रेट तक ठंडे पानी में डाला दिया जाता है।
इसके बाद मटर को लगभग 40 डिग्री तक के तापमान में रखा जाता है। इससे ही मटर में बर्फ जम जाए। फिर इसके बाद मटर के दानों को अलग अलग वजन के पैकेट्स में पैक कर मार्केट में पहुंचा दिया जाता है।
अगर हम इसे कमाई की बात करें तो फिर इस कारोबार को शुरू करने में आपको लगभग 50 से 80 प्रतिशत तक का मुनाफा मिल सकता है। अगर आप फ्रोजन मटर के पैकेट्स को सीधे रिटेल दुकानदारों को बेचते हैं, तो आपको अधिक मुनाफा हो सकता है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
