2023 में शुरू करना है Business, तो ये हैं 5 सिलेक्टेड Ideas, कामयाब होने के लिए जरूर पढ़ें
business idea

Best Business Idea for 2023 : कोविड-19 के दौरान भारत में लॉकडाउन लगा था। उस समय कई लोगों ने उस लॉकडाउन का फायदा उठाया। इन लोगों ने बिजनेस की शुरुआत की और आज कामयाब बिजनेसमैन बन गये हैं। आजकल लोग बिजनेस की तरफ अधिक ध्यान दे रहे हैं। लॉकडाउन तो चला गया मगर एक नया साल आने वाला है। ऐसे में ये भी आपके लिए एक अच्छा मौका हो सकता है। ऐसे कई बिजनेस हैं जिनमें कम प्रयास और संसाधनों की आवश्यकता होती है और फिर भी इनकम शानदार होती है। यहां हम आपको ऐसे 5 आइडिया की जानकारी देंगे, जिनके दम पर आप अगले महीने बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं।

हेल्थकेयर / फिटनेस प्रोफेश्नल्स

हेल्थकेयर / फिटनेस प्रोफेश्नल्स

अब दुनिया भर के लोग एक हेल्दी लाइफस्टाइल की तरफ ध्यान दे रहे हैं। ऐसे में वे रेगुलर एक्सरसाइज पर बहुत अधिक फोकस कर रहे हैं। रोज़मर्रा की एक्सरसाइज के तौर पर योग, एरोबिक्स और डांसिंग जैसी एक्टिविटीज की जाती हैं। महिलाएं और पुरुष दोनों ही फिटनेस फैसिलिटीज को चला सकते हैं। आपके क्लाइंट भी महिला और पुरुष दोनों हो सकते हैं।

फूड और बेवरेजेज का बिजनेस

फूड और बेवरेजेज का बिजनेस

युवा लोगों और यहां तक कि परिवारों के बीच भी सबसे लोकप्रिय मनोरंजन एक्टिविटी बाहर खाना है। रेस्तरां और कैफे आज भी बहुत लोकप्रिय हैं। फूड और बेवरेजेज इंडस्ट्री में कुछ अच्छे बिजनेस आइडिया हैं। आजकल कॉलेज जाने वालों के बीच कैफे बहुत लोकप्रिय हैं और युवा घूमने के लिए नई और अनोखी जगहों की खोज करना पसंद करते हैं। इसी तरह रेस्टोरेंट के लिए सही फंडिंग और एक बेहतरीन मैनेजमेंट टीम की जरूरत होती है, लेकिन रेस्टोरेंट एक बेहतरीन बिजनेस विकल्प है।

ब्यूटी केयर सेंटर्स
क्या आप उन लोगों में से हैं जो मेकअप और स्किन केयर पर ध्यान देते हैं। अगर हां तो क्यों न इसे अपने लिए पैसे कमाने के आइडिया में बदल लें। आप अपना सैलून खोल सकते हैं। वहां दूसरों को प्रशिक्षित करें। साथ ही अपने साथ ऐसा काम करने वालों को जोड़ कर अपना काम बढ़ाएं। अब मेकअप आर्टिस्टों की बहुत मांग है इसलिए आपको कभी भी ऑनलाइन क्लाइंट खोजने की चिंता नहीं होगी।

फ्रीलांसर

फ्रीलांसर

अगर आपकी भाषा पर अच्छी पकड़ है और लिखने का शौक है तो आप फ्रीलांसिंग करके आसानी से पैसा कमा सकते हैं। आप दुनिया भर से क्लाइंट हासिल कर सकते हैं और घर पर रहते हुए, यात्रा करते हुए, या किसी कार्यक्रम में भाग लेते हुए भी ये काम कर सकते हैं। फ्रीलांसिंग उन लोगों के लिए भी सबसे अच्छा करियर है जो 9-5 वर्क कल्चर से कतराते हैं। क्योंकि इस जॉब में टाइम की पाबंदी होती है।

आर्ट्स एंड हैंडीक्राफ्ट्स बिजनेस

आर्ट्स एंड हैंडीक्राफ्ट्स बिजनेस

पेपर और लकड़ी के साथ काम करने में कुशल लोगों के लिए हैंडिक्राफ्ट्स एक यूनीक बिजनेस आइडिया हो सकता है। जो महिलाएं अपने खुद के गहने बनाती हैं, वे इससे अच्छी खासी कमाई कर सकती हैं। पुरुष भी इसमें हाथ आजमा सकते हैं। आज के समय में बाजार में बहुत सारे गिफ्ट आइटम हैं, जिनमें इस तरह की आर्ट की जरूरत होती है। ये काम कम पैसों में शुरू किया जा सकता है। 2023 में ये तमाम बिजनेस शुरू किए जा सकते हैं।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+