सोमवार को खुदरा प्रमुख वालमार्ट ने 'वालमार्ट वृद्धि सप्लायर डेवलपमेंट प्रोग्राम' लॉन्च किया। जी हां अमेरिका की खुदरा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी वॉलमार्ट अगले पांच साल में भारत में 25 संस्थान खोलेगी।
नई दिल्ली: सोमवार को खुदरा प्रमुख वालमार्ट ने 'वालमार्ट वृद्धि सप्लायर डेवलपमेंट प्रोग्राम' लॉन्च किया।
जी हां अमेरिका की खुदरा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी वॉलमार्ट अगले पांच साल में भारत में 25 संस्थान खोलेगी। ये संस्थान सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रम क्षेत्र (एमएसएमई) के 50,000 उद्यमियों को प्रशिक्षण देने का काम करेंगे। वॉलमार्ट इंटरनेशल की अध्यक्ष एवं सीईओ जूडिथ मैक्केना का कहना है कि संस्थान वॉलमार्ट वृद्धि सप्लायर डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत खोले जाएंगे। देशभर में ये संस्थान मैन्युफैक्चरिंग केंद्रों के पास खोले जाएंगे। ये भारत के प्रति वॉलमार्ट की दीर्घावधि प्रतिबद्धता का हिस्सा हैं।

50,000 एमएसएमई उद्यमियों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य
हालांकि, कंपनी ने इस तरह के संस्थानों के नेटवर्क पर खर्च का ब्योरा नहीं दिया। कंपनी कि माने तो इस कदम से वह भारत में स्थानीय खरीद बढ़ा सकेगी। भारत इस समय वैश्विक स्तर पर वॉलमार्ट की खरीद का पांचवां सबसे बड़ा हब है। चीन, अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा उससे आगे हैं। वॉलमार्ट का वैश्विक परिचालन 14 बाजारों में है। जानकारी के मुताबिक पहले पांच साल में हमारा 50,000 एमएसएमई उद्यमियों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य है। हम उन्हें मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टरों के पास बने 25 संस्थानों में प्रशिक्षण देंगे। वॉलमार्ट पिछले दशक से भारतीय एमएसएमई को आपूर्ति श्रृंखला में लाने का प्रयास कर रही है। भारत वॉलमार्ट के पांच प्रमुख खरीद बाजारों में से एक है। बेंगलुरु में वैश्विक खरीद केंद्र है जो भारतीय उत्पादों का 14 वैश्विक बाजारों को निर्यात करता है।
भारत में निवेश करना जारी रखेंगे
वहीं कंपनी केंद्र सरकार, राज्य सरकारों और अन्य के साथ मिलकर काम करेगी, ताकि किसानों, किराना दुकानदारों और एमएसएमई की जरूरत की पहचान की जा सके। भारत में निवेश करना जारी रखेंगे। अभी वॉलमार्ट 27 बेस्ट प्राइस मॉडर्न होलसेल स्टोरों का परिचालन करती है। कैश एंड कैरी होलसेल सेगमेंट में कंपनी फिलहाल करीब 5,000 उत्पादों की पेशकश करती है। इसमें वह 95 फीसदी खरीद स्थानीय स्तर पर करती है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications