Business Idea: केचुए से बनी खाद से आप हो जाएंगे अमीर, इतनी कम लागत में शुरू होगा बिजनेस

Vermicompost Business Idea: धीरे-धीरे लोगों में बढ़ती जागरूकता के साथ देश में ऑर्गेनिक खेती की तरफ लोगों का रुझान काफी बढ़ता जा रहा है। ऑर्गेनिक खेती के अपने कई फायदे होते हैं। ऑर्गेनिक खाद में उगाई गई फसल में केमिकल नहीं होता है और यह सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। यही कारण है कि आजकल सभी ऑर्गेनिक फार्मिंग अपना रहे हैं। लेकिन ऑर्गेनिक खेती मेंसिंथेटिक खाद नहीं बल्कि केचुए के द्वारा बनाई गई वर्मी कंपोस्ट खाद का इस्तेमाल किया जाता है।

ऐसे में ऑर्गेनिक खेती की डिमांड के साथ वर्मी कंपोस्ट की मांग में भी काफी तेजी आई है। यही वजह है कि यह आपके लिए एक बढ़िया बिजनेस आइडिया हो सकता है। यह खाद मिट्टी की क्वालिटी को भी बेहतर बनाती है और उसमें सिंथेटिक फर्टिलाइजर की मात्रा को कम करती है। इस बिजनेस को शुरू करके आप काफी कम लागत में मोटा मुनाफा कमा सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। ताकि आप भी यह बिजनेस शुरू करके जबरदस्त मुनाफा कमा सकें।

Vermicompost Business Idea

इस खाद का बिजनेस शुरू करने के लिए क्या है जरूरी सामान

केंचुए से बनी हुई इस फर्टिलाइजर का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको एक बड़े प्लॉट की जरूरत पड़ेगी। इसके अलावा आपको लगभग 2 मीटर तक की चौड़ाई वाली पॉलिथीन की जरूरत पड़ेगी और इसकी लंबाई 7 फीट तक की होनी चाहिए। इसके अलावा खाद में पनपने वाले केचुओं को चिड़ियों से बचाने के लिए आप जाल भी लगा सकते हैं। इसके अलावा आपकोढेर सारे गोबर की जरूरत पड़ेगी। इसके साथ ही आपको बढ़िया क्वालिटी के केंचुए भी ले आने पड़ेंगे, जिनका इस्तेमाल खाद बनाने के लिए किया जाता है।

जानिए कैसे बनेगी वर्मी कंपोस्ट

केचुए से बनी हुई इस खाद को तैयार करने के लिए आपको जगह की जरूरत पड़ती है। इसे आप अपने खेत में या फिर फलों के बगीचे में भी तैयार कर सकते हैं। जानवर और चिड़ियों से सुरक्षा देने के लिए आप चाहें तो जाल से इसका घेराव भी कर सकते हैं। इसके बाद आपको पॉलिथीन बेचकर एक बेड तैयार करनी होगी। जिस पर आप एक से डेढ़ फीट तक की ऊंचाई पर गोबर रख सकते हैं। गोबर को पूरी तरह क्यारी में फैलने के बाद आपको उसमें केंचुए छोड़ देने हैं।

विशेषज्ञ बताते हैं कि अगर आपको 20 बेड के लिए खाद तैयार करनी है, तो आपको 100 किलो केचुए की जरूरत पड़ेगी। इसकी बाद आपकी खाद एक महीने के अंदर तैयार हो जाएगी।

केंचुए द्वारा बनाई गई इस खाद में आपको नाइट्रोजन, सल्फर, पोटाश जैसे जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं, जो आपके खेतों के लिए बेहतर है।

जानें कैसे होगी बंपर कमाई

आप आसपास के बड़े किसानों से संपर्क करके अपनी खाद बेच सकते हैं। इसके अलावा आप फ्लिपकार्ट और अमेजॉन जैसी ई-कॉमर्स वेबसाइट पर अपनी खाद को अच्छे खासे दम पर बेच सकते हैं। ये बिजनेस शुरू करने में आपको मात्र 50,000 रुपए तक की लागत आएगी।

विशेषज्ञ बताते हैं कि अगर आपने यह बिजनेस आइडिया स्टैब्लिश कर लिया है, तो बड़ी आसानी से 2 साल के अंदर 8 से 10 लख रुपए तक का बिजनेस तैयार कर सकते हैं, जिसमें आपको जबरदस्त मुनाफा होता है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+