नई दिल्ली। मोदी सरकार ने लघु, कुटीर एवं मध्यम उपक्रम यानी एमएसएमई के 1 जून से बिना गारंटी वाली कर्ज देने वाली स्कीम की शुरुआत की है। अभी यह योजना शुरू हुए केवल 5 दिन ही हुए हैं। लेकिन इस दौरान करीब 8 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के कर्ज बंट चुके हैं। वित्त मंत्रालय ने रविवार को बताया है कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने आपातकालीन ऋण सुविधा गारंटी योजना के तहत 5 जून तक एमएसएमई को 8,320 करोड़ रुपये के कर्ज बांट दिए हैं। वहीं 1 जून से शुरू बिना गारंटर वाली इस योजना के तहत सरकारी बैंकों ने 17,705.64 करोड़ रुपये के कर्ज को मंजूरी भी दी है। इस योजना के तहत सबसे ज्यादा कर्ज एसबीआई ने जारी किए हैं।

आत्मनिर्भर भारत पैकेज का हिस्सा है यह योजना
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के आत्मनिर्भर भारत पैकेज की घोषणा की थी। इस पैकेज का सबसे बड़ा हिस्सा लघु, कुटीर एवं मध्यम उपक्रम (एमएसएमई) के लिए दिया गया था। कुल मिलाकर इस योजना क तहत एमएसएमई के 3 लाख करोड़ रुपये की आपातकालीन ऋण सुविधा देने की घोषणा की गई थी।
वित्त मंत्री ने खुद ही दी जानकारी
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक ट्वीट में कहा है कि 5 जून 2020 तक सरकारी बैंकों ने 100 प्रतिशत आपातकालीन ऋण सुविधा गारंटी योजना के तहत 17,705.64 करोड़ रुपये के कर्ज को मंजूरी दी है। इनमें से 8,320.24 करोड़ रुपये के कर्ज का वितरण कर दिया गया है।
सबसे ज्यादा कर्ज एसबीआई ने किया मंजूर
इस योजना के तहत भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने करीब 11,701 करोड़ रुपये के कर्ज मंजूर किये हैं। वहीं इस मंजूर कर्ज में से लगभग 6,084.71 करोड़ रुपये के कर्ज बांट भी दिए हैं। इसके बाद पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने 1,295.59 रुपये के कर्ज को मंजूरी दी है, और 242.92 करोड़ रुपये के कर्ज का वितरण किया है। मंत्रिमंडल ने एमएसएमई के लिये आपातकालीन ऋण सुविधा गारंटी योजना के माध्यम से 9.25 प्रतिशत की रियायती दर पर 3 लाख करोड़ रुपये तक के अतिरिक्त कर्ज को 21 मई 2020 को मंजूरी दी थी।
लोन के लिए गारंटी कवरेज
इस योजना के तहत पात्र एमएसएमई और इच्छुक कर्ज लेने वालों को 3 लाख करोड़ रुपये तक के अतिरिक्त वित्त पोषण के लिये नैशनल ऋण गारंटी न्यासी कंपनी (एनसीजीटीसी) की तरफ से पूर्ण गारंटी प्रदान की जाएगी। इसके लिये सरकार की तरफ से चालू वित्त वर्ष और अगले 3 वित्त वर्ष के दौरान 41,600 करोड़ रुपये मुहैया कराये जाएंगे।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
