दिवाली आने में बस कुछ ही दिनों का वक्त रह गया है. लोगों ने दिवाली शॉपिंग भी शुरू कर दी है. ऐसे में ये समय बिजनेस करने के लिए काफी अच्छा है. आप इस समय कुछ बिजनेस शुरू कर मोटा पैसा कमा सकते हैं. आज हम ऐसे 4 बिजनेस आइडिया के बारे में बात करने वाले हैं, जिसे शुरू कर आप मालामाल हो सकते हैं. चलिए इनके बारे में जान लेते हैं.

इन बिजनेस में आपको ज्यादा पैसे निवेश करने की भी जरूरत नहीं है. अगर आप पैसों की कमी से जूझ रहे हैं, तो आप सरकार की मुद्रा योजना के तहत वित्तीय सहायता ले सकते हैं. किसी भी बिजनेस को शुरू करने से पहले आपको ये देखना होगा कि उसकी डिमांड या मांग कितनी है. इस समय नीचे बताए गए बिजनेस आइडिया को शुरू कर आप अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं.
आने वाले दिनों में दिवाली, छठ पूजा और भाई दूज जैसे बड़े त्योहार हैं. ऐसे में कई बिजनेस की डिमांड बढ़ चुकी है. चलिए अब बिना वक्त गवाएं इन बिजनेस के बारे में जान लेते हैं.
मिट्टी की दीये
दिवाली के समय मिट्टी की दीयों की काफी डिमांड रहती है. दीए दिवाली के लिए काफी महत्वपूर्ण होते हैं. दियों के बिना दिवाली बनाना असंभव है. जैसे-जैसे दिवाली आने वाली है, वैसे-वैसे दियों की डिमांड बढ़ रही है. आप दियों को अलग-अलग रंग से कलर कर इसे और सुंदर बना सकते हैं. इसके अलावा आप सदर बाजार या किसी होलसेल मार्केट से सस्ते दाम में दिए खरीद इसे अपने पास के मार्केट में बेच सकते हैं.
मूर्ति और मोमबत्ती
दिवाली के समय लोग माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करते हैं. इस समय लोग इनकी मूर्तियां भी खरीदते हैं, कई हिंदूओं में ये पंरपरा है कि हर दिवाली एक नई मूर्ति खरीदी जाती है. आप मिट्टी या किसी भी अन्य उत्पाद से मूर्ति बनाकर इसे बेच सकते हैं. वहीं आप होलसेल मार्केट से भी सस्ते दाम में मूर्ति खरीद इसे बेच सकते हैं.
आज के समय मूर्तियां 50 रुपये से लेकर 500 रुपये तक की बेची जा रही है. इस बिजनेस से आप अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं.
सजावट का सामान
दिवाली के समय सजावट के सामान की डिमांड काफी बढ़ जाती है. इस समय लोग अपने घरों की सफाई करते हैं. इसके अलावा कई अलग-अलग तरह के सजावट के सामान खरीदते हैं, ताकि उनका घर सुंदर दिखें. आप कई प्लासटिक या अन्य चीजों से बने सजावट के सामान बेच सकते हैं.
सजावट के सामान जैसे दरवाजें में लगाने वाली लड़ी को बेच सकते हैं. इसके साथ ही अन्य सामान भी बेच सकते हैं. इसके साथ ही आप अलग-अलग तरह की डिजाइनदार मोमबत्ती भी बेच सकते हैं.
पूजन साम्रगी
दिवाली के समय पूजा के सामान की भी काफी डिमांड रहती है. जैसे अगरबत्ती, धूप, कपूर, रोड़ी, चंदन आदि जैसी चीजे बेच सकते हैं. इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको बस 2000 से 5000 रुपये खर्च करने होंगे. वहीं इस बिजनेस में आपकी रोज 1000 रुपये से 2000 रुपये तक कमाई हो जाएगी.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
