
Success Story : राजस्थान में, अकोला के नाम से एक छोटा सा गाँव है। वहां सदियों से एक अनूठी ब्लॉक प्रिंटिंग शैली रही। इसे डब्बू कहा जाता है। कहा जाता है कि यह आसमान के रंगों की नकल करता है, जैसे कि दिन का नीला, रात का इंडिगो और सूर्यास्त का लाल रंग। इसकी शुरुआत कैसे हुई, इस पर बहस होती है। कुछ लोग कहते हैं कि यह 675 ईस्वी में चीन से राजस्थान में आई थी। कुछ का दावा है कि यह रेगिस्तानी क्षेत्र में शुरू हुई थी। लेकिन समय के साथ, अकोला इस कला का पर्याय बन गया है, जो जमीन से मिलने वाली जैविक सामग्री का उपयोग करता है शानदार डिजाइन बनाता है। पर इसी तकनीक से एक महिला ने अपने कारोबार की शुरुआत की और आज वे 3 करोड़ रु कमाती हैं।
अकोला इस तकनीक की चुनिंदा जगहों में से एक
एक समय था जब डब्बू प्रिंटिंग पूरे राजस्थान में फैली हुई थी, लेकिन अकोला आज के समय में इस कला के कुछ बचे हुए केंद्रों में से एक रह गया है। आज इस तकनीक के कारीगरों की सातवीं पीढ़ी यहां काम करती है। जो कोई भी इस कम्युनिटी को विजिट करता है, वह इंडिगो रंग और प्रकृति से प्रेरित कलरफुल नजारों से मोहित हो जाता है। अलवर की एक टेक्सटाइल डिज़ाइनर अल्का शर्मा ने 2007 में जब पहली बार गाँव का दौरा किया तो उन्हें भी इसी तरह महसूस हुआ।
टेक्सटाइल डिजाइनिंग में स्नातक
अल्का ने 2003 में टेक्सटाइल डिजाइनिंग में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। वे राजस्थान में कारीगरों के साथ काम करना चाह रही थीं। उन्होंने अक्सर अकोला के बारे में सुना था, जो उन कारीगर परिवारों के लिए प्रसिद्ध है, जिन्होंने प्रिंटिंग की खास तकनीक को संरक्षित करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। 2007 में वह यहां आईं।
क्या था उनका मकसद
उनका इरादा एक ब्रांड शुरू करना नहीं था, बल्कि वस्त्रों को समझना और उनके दायरे को बढ़ाने में मदद करना था। उन्होंने अकोला में रहते हुए बहुत कुछ सीखा। पर दिक्कत यह थी कि उस समय केवल एक ही परिवार इस काम में लगा हुआ था। वे संपन्न थे और इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि उनके पास एक मेज (डब्बू छपाई में जरूरी) थी। अल्का चाहती थीं कि और परिवार इसमें शामिल हों।
2012 में मिला ब्रांड नाम
डब्बू कला में शामिल होने का जुनून जल्द ही अल्का के लिए एक ब्रांड के रूप में बदल गया। उन्होंने आवरन नामक ब्रांड की 2012 में शुरुआत की। ये ब्रांड डब्बू को पुनर्जीवित और बनाए रखने का एक प्रयास था। द बेटर इंडिया के अनुसार अल्का कहती हैं कि ऐसा करते हुए, वह इस क्षेत्र में स्वदेशी शिल्पकारों का आर्थिक सशक्तिकरण भी सुनिश्चित करना चाहती थीं, ताकि वे अच्छा पैसा कमाएं।
2015 में आया नया मोड़
धीरे-धीरे अल्का के साथ कारीगर जुड़ते चले गये। 2015 में, अलका अपने कारीगरों के साथ उदयपुर चली गईं, जहाँ उन्होंने अपना पहला स्टोर शुरू किया। आज, आवरन अपने 40,000 वर्ग फुट के मैन्युफैक्चरिंग एरिया में 100 इन-हाउस कारीगरों के साथ काम करता है। उनका ब्रांड अब चार गाँवों की 200 से अधिक महिलाओं को भी सपोर्ट करता है। उन्हें हर महीने 15,000 से 40,000 रुपये की सैलेरी दी जाती है। वे खुद भी 3 करोड़ रु सालाना कमा रही हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications