खेती में अकसर फसल खराब होने की वजह से किसान को भारी नुकसान हो जाता है. ऐसे नुकसान से बचने के लिए आप कम लागत के साथ बिजनेस शुरू कर सकते हैं. यह चार बिजनेस आईडिया कोई भी किसान आसानी से कर सकता है. इन बिजनेस को शुरू कर आप हर महीनें अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं. आइए इन बिजनेस के बारे में एक-एक करके जानते हैं.

आलू के चिप्स का बिजनेस
चीन के बाद भारत पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा आलू का उत्पादन करता है. इस साल भारत में अबतक 58.99 मिलियन टन आलू का उत्पादन हो चुका है. इसलिए आपकों आलू के चिप्स बनाने के लिए रॉ मैटेरियल यानी आलू की कोई कमी नहीं होगी.
आलू की चिप्स हो या फिर फ्रेंच फ्राइज सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में इनकी काफी डिमांड रहती है. इसलिए यह बिजनेस आपको हर महीने मोटी कमाई दे सकता है. इसके अलावा आप इस बिजनेस को घर में ही शुरू कर सकते है. इसमें लागत भी बेहद कम लगती है.
चाय पत्ती के बगान
2024 में पूरे देश में 13 मिलियन किलोग्राम चाय का उत्पादन हुआ है. इसके अलावा पूरी दुनिया में भारत चाय के उत्पादन के लिए दूसरे नंबर पर आता है. पूरी दुनिया चाय पत्ती को लेकर भारत पर निर्भर है. सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में चाय पत्तियों की मांग धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है. इसलिए यह बिजनेस आपके लिए काफी लाभदायक हो सकता है. अगर आप चाय पत्तियों की बागवानी करना चाहते है, तो आपको कुछ जरूरी बातों का खास ध्यान रखना होगा. जैसे चाय की पत्तियों से ज्यादा से ज्यादा उपज के लिए सही मौसम और स्थान को चुना महत्वपूर्ण है. इस बिजनेस में आपको अधिक लागत लगानी पड़ सकती है, लेकिन लाभ भी आपको उतना ही मिलेगा.

हाइड्रोपोनिक रिटेल स्टोर का बिजनेस
यह तकनीक आज के समय में बहुत तेजी से अपनाई जा रही है. आज के समय में पशुओं को पोषित आहार देना मुश्किल हो गया है. पारंपरिक तकनीक की माने तो किसी भी फसल को उगाने के लिए अच्छी मिट्टी, खाद, पानी और धूप की जरूरत पड़ती है. पारंपरिक तकनीक में फसल खराब होने की संभावना भी अधिक होती है. ऐसे में हाइड्रोपोनिक तकनीक का इस्तेमाल कर बिना मिट्टी के फसल को उगाया जा सकता है. अगर आप इस बिजनेस की शुरुआत करते हैं, तो आपकी मोटी कमाई हो सकती है.
सर्टिफाइड सीड डीलर
यह बिजनेस आप ऐसी जगह शुरू कर सकते हैं, जहां खेती का काम ज्यादा हो. अकसर ग्रामीण इलाकों मेंं अच्छी किस्म के बीज की तलाश में रहते हैं और दूर-दराज शहरों से ऐसे बीज लाते हैं. अगर आप ऐसे ग्रामीण इलाके में इस बिजनेस को शुरू करते हैं, तो आप हर महीने मोटी कमाई कर सकते हैं. इस बिजनेस की डिमांड भी काफी अधिक है.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
