नई दिल्ली, जुलाई 23। यदि आप कोई व्यापार शुरु करने का विचार कर रहे हैं तो फिर हम आज आपको एक बिजनेस आइडिया दे रहे हैं। इस बिजनेस का नाम है सोया दूध का बिजनेस। मगर इस बिजनेस को शुरू करने से पहले आपको इस बिजनेस की पूरी जानकारी होनी चाहिए। सोया दूध काफी किफायती पेय उत्पादों में से है। सोया दूध पूरी तरह से कोलेस्ट्रॉल फ्री होता है। आजकल हेल्थ को लेकर लोगों में जागरूकता है। इसलिए सोया दूध का बिजनेस करके आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है।
कैसे शुरू करें बिजनेस
सोया दूध का बिजनेस शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको जगह की जरूरत होगी लगभग 100 वर्ग मीटर जगह एक छोटी सोया मिल्क यूनिट लगाने के लिए काफी है। आप इतनी जगह के मालिक न हो तों किराए पर ले सकते हैं। सोया दूध तैयार करने के लिए सोयाबीन, चीनी, आर्टिफिशियल फ्लेवर, सोडियम बाईकारबोनेट और पैकेजिंग सामग्री शामिल हैं। सोयाबीन ग्रिंडर, बॉयलर, मैकेनिकल फ़िल्टर, सोकिंग टैंक, पैक सीलर मशीन, वैक्यूम पैकिंग मशीन और वेइंग बैलेंस जैसी मशीनें भी चाहिए होगीं। सोयाबीन दूध तैयार करने के लिए सोयाबीन को धोकर पीसना होगा।
बिजनेस का रजिस्ट्रेशन भी आवश्यक है
एफएसएसएआई लाइसेंस और अन्य आवश्यक लाइसेंस आपको बिना किसी समस्या के सुचारू रूप से बिजनेस चलाने के लिए हासिल करने होंगे। पर उत्पाद को पीएफए (खाद्य अपमिश्रण निवारण) अधिनियम, 1955[1] के अनुरूप होना चाहिए। साथ ही, पूरी प्रक्रिया के दौरान पर्यावरण को कोई नुकसान न हो यह सुनिश्चित करने के लिए प्रदूषण विभाग से एनओसी की आवश्यकता होती है।
सोया दूध की बिक्री आसानी से होगी
स्वास्थ के लाभ और दूसरे फायदों के लिए सोया दूध की भारत ही नहीं दुनिया भर में अच्छी खपत में है। अधिक मांग के कारण सोया दूध की सेल आसानी से होगी। आज कल सोया दूध और इसके डेरिवेटिव ग्रोफर्स, बिगबास्केट, डंज़ो और कई डेयरी और दूध बूथ जैसे विभिन्न ऑनलाइन पोर्टलों पर बेचे जाते हैं।
कितनी होगी कमाई
भारत में सोया दूध बिजनेस सबसे लाभदायक व्यापार बन गया है। 30 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से 1 लाख 75 हजार लीटर सोया दूध का उत्पादन और बेच सकते हैं। इससे हर महीने 50 लाख रुपये तक की कमाई हो सकती है। इसमें से खर्चा निकल दे फिर भी आपका मुनाफा काफी होगा।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
