आज लोग नौकरी छोड़ बिजनेस में अपनी किस्मत जरूर आजमाते हैं और बिजनेस के बारे में अक्सर एक बात कही जाती है कि "नो रिस्क, नो गेन" लेकिन अगर आपको हम एक ऐसा बिजनेस आईडिया बताएं जिसमें लागत भी कम हो और मुनाफा भी छप्परफाड़ हो तो आप भी इस पर अपना लक जरूर आजमाना चाहेंगे। यहां हम चाय की पत्ती का बिजनेस डालने की बात कर रहे हैं, जो कम खर्च में काफी फायदा दिला सकता है और आप बिना भारी भरकम जोखिम के भी तगड़ी आमदनी पा सकते हैं।
चाय की पत्ती का बिजनेस 5 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक में शुरू किया जा सकत है। असम और दार्जिलिंग की चाय भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपना डंका बजा रही है और ऐसे में अगर आप चाय की बिजनेस की पत्ती में अपना बिजनेस बढ़ाना चाहते हैं तो हम आपको यहां कुछ ऐसे सुझाव दे रहे हैं जो बिजनेस चलाने के लिए आपके काफी काम आ सकते हैं...

चाय की पत्ती की खेती आज भारत के कई हिस्सों में होती है और इस वजह से इनकी खरीद करना और इनको बेंचना काफी आसान प्रक्रिया है। आप असम और दार्जिलिंग की कड़क चाय आप थोक के भाव में 140 रूपये तक की शुरुआती कीमत से लेकर 180 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिल जाएगी। इसके अलावा तेजी से बढ़ रहे इंडियन मार्केट और चाय की डिमांड को देखते हुए कई विदेशी कम्पनियां भी चाय के बाजार में अपना हाथ जमाना चाहती हैं। इस मौके का फायदा उठाकर आप ऐसी चाय की पत्ती की फ्रेंचाईजी भी ले सकते हैं और इनकी बिक्री पर धांसू कमीशन भी मिलता है।
आप चाहें तो अन्य तरीकों से भी चाय की पत्ती का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। जैसे आप असम और दर्जीलिंग से थोक भाव में चाय को सस्ते में खरीदें और इसके बाद इसकी अच्छी तरह से पैकेजिंग आदि करके आप इसे मार्केट में अच्छे दाम पर बेंच सकते हैं। आप चाहें तो इस डोर-डोर कैम्पेन करके भी बेंच सकते हैं और सीधा मुनाफा अपने हाथ में कमा सकते हैं। इसके इतर आज की सोशल मीडिया की दुनिया का भी फायदा उठाकर आप चाय की पत्ती को एक ब्रैंड के रूप में बेंचना शुरू करें। इसके लिए आपको पहले अपने ब्रैंड का रजिस्ट्रेशान करवाना पड़ेगा। इसके बाद आप सोशल मीडिया पर कुछ पेड कैपेंन के जरिए अपने ब्रैंड की रीच ज्यादा लोगों तक पहुंचा पाएंगे और लोगों का रुझान आपके प्रोडक्ट्स की तरफ आएगा।
More From GoodReturns

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications